फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut : Wife drinks alcohol excessively, if I stop she beats me, victim husband complaint to SSP

Meerut: साहब! पत्नी हद से ज्यादा पीती है शराब, रोकता हूं तो करती है पिटाई, पीड़ित पति ने एसएसपी से शिकायत

Wed, 16 Nov 2022 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Nov 2022 02:16 PM IST
सार

मेरठ में पत्नी की हरकतों से परेशान पति एसएसपी ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंचा। अधिकारियों से शिकायत करते हुए उसने बताया कि वह पत्नी शराब पीने से मना करता है तो वह उसके साथ मारपीट करती है। वह बीवी की इस आदत से तंग आ चुका है उसकी समस्या का समाधान किया जाए। पढ़ें पूरा मामला।

विज्ञापन
Meerut : Wife drinks alcohol excessively, if I stop she beats me, victim husband complaint to SSP
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मेरठ में पत्नी द्वारा पति से मारपीट करने का अजब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पत्नी की शिकायत करते हुए कहा कि साहब मैं अपनी पत्नी से परेशान हो चुका हूं। वह बेहद शराब पीती है। यदि मना करता हूं तो मेरे साथ मार-पिटाई करती है। पीड़ित पति ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहटा बाईपास निवासी दीन मोहम्मद ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि पत्नी अक्सर शराब पीती है। इससे रोकने पर उसने पति के साथ मारपीट कर दी और उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meeut: बिजली बंबा बाईपास पर देर रात लगी भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कई झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख
विज्ञापन
विज्ञापन

दीन मोहम्मद ने बताया कि 11 महीने पहले उसकी शादी कोतवाली थाना क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी का परिवार के साथ व्यवहार ठीक नहीं था। वह रोज झगड़ा करने लगी। इसके बाद वह परिवार से अलग पत्नी के साथ रहने लगा था।

आरोप है कि कुछ दिन पहले वह पत्नी बिना बताए घर में रखी नगदी और जेवरात लेकर चली गई थी। सोमवार को उसे तलाश करते हुए वह हुमायूं नगर पहुंचा तो वहां एक कार में कुछ लोगों के साथ वह शराब पी रही थी।

बताया कि शराब पीने का विरोध किया तो पत्नी और उसके साथ बैठे लोगों ने लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके साथ की गई मार-पिटाई का एक वीडियो भी बनाया गया। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed