Meerut: साहब! पत्नी हद से ज्यादा पीती है शराब, रोकता हूं तो करती है पिटाई, पीड़ित पति ने एसएसपी से शिकायत
मेरठ में पत्नी की हरकतों से परेशान पति एसएसपी ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंचा। अधिकारियों से शिकायत करते हुए उसने बताया कि वह पत्नी शराब पीने से मना करता है तो वह उसके साथ मारपीट करती है। वह बीवी की इस आदत से तंग आ चुका है उसकी समस्या का समाधान किया जाए। पढ़ें पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार रोहटा बाईपास निवासी दीन मोहम्मद ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि पत्नी अक्सर शराब पीती है। इससे रोकने पर उसने पति के साथ मारपीट कर दी और उसका वीडियो भी बना लिया।
यह भी पढ़ें: Meeut: बिजली बंबा बाईपास पर देर रात लगी भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कई झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख
दीन मोहम्मद ने बताया कि 11 महीने पहले उसकी शादी कोतवाली थाना क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी का परिवार के साथ व्यवहार ठीक नहीं था। वह रोज झगड़ा करने लगी। इसके बाद वह परिवार से अलग पत्नी के साथ रहने लगा था।
आरोप है कि कुछ दिन पहले वह पत्नी बिना बताए घर में रखी नगदी और जेवरात लेकर चली गई थी। सोमवार को उसे तलाश करते हुए वह हुमायूं नगर पहुंचा तो वहां एक कार में कुछ लोगों के साथ वह शराब पी रही थी।
बताया कि शराब पीने का विरोध किया तो पत्नी और उसके साथ बैठे लोगों ने लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके साथ की गई मार-पिटाई का एक वीडियो भी बनाया गया। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की।