फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: When the liquor was not given on Borrow, home guard set the shop on fire, the salesman locked inside

Meerut: उधार शराब नहीं दी तो होमगार्ड ने ठेके में लगा दी आग, अंदर बंद सेल्समैन चिल्लाता रहा बचाओ-बचाओ

Sun, 07 Sep 2025 10:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 07 Sep 2025 10:42 PM IST
सार

दौराला थाने के सामने ही अंग्रेजी शराब का ठेका है, जिस पर सेल्समैन ईश्वर है। ईश्वर ने ठेके के अंदर से ही सीसीटीवी कैमरे में ठेकेदार की इस हरकत को देख लिया और मदद बुलाई। 

विज्ञापन
Meerut: When the liquor was not given on Borrow, home guard set the shop on fire, the salesman locked inside
ठेके में आग लगाते हुए कैमरे में कैद हुआ होमगार्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौराला थाने के सामने शनिवार देर रात एक होमगार्ड ने उधार शराब नहीं देने पर पेट्रोल छिड़ककर ठेके में आग लगा दी। सेल्समैन ईश्वर ने उसकी इस हरकत को अंदर से सीसीटीवी कैमरे में देख लिया और बराबर में देशी शराब के ठेके के सेल्समैन को जानकारी देकर आग बुझवाई। ठेका संचालक ने होमगार्ड को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

 

Meerut: When the liquor was not given on Borrow, home guard set the shop on fire, the salesman locked inside
ठेके का जला शटर। - फोटो : अमर उजाला
गांव नगला ऑडर निवासी आशीष ने बताया कि उसका दौराला थाने के सामने अंग्रेजी शराब का ठेका है, जिस पर ईश्वर सेल्समैन है। बताया कि देर रात कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 112 पर तैनात दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड शराब लेने पहुंचा। होमगार्ड ने शराब उधार मांगी। सेल्समैन ने वर्दी में होने के चलते शराब देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि होमगार्ड ने धमकी दी और हड्डी तुड़वाने की बात कही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि रात पौने ग्यारह बजे होमगार्ड मुंह पर कपड़ा लपेटकर बंद ठेके के बाहर पहुंचा और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सेल्समैन ने पूरी घटना अंदर से सीसीटीवी कैमरे में देख ली। आग लगाने के बाद होमगार्ड भाग गया। सेल्समैन ने पहले तो बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। उसके बाद बराबर में देशी के ठेके के सेल्समैन को फोन पर सूचना दी। देशी ठेके के सेल्समैन ने बाहर आकर आग बुझाई। संचालक ने बताया कि यदि सेल्समैन सो जाता तो अप्रिय घटना घट सकती थी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी देखें...
बॉबी हत्याकांड: जरा सी बात पर बुझा दिया घर का चिराग, हैवानों ने धारदार हथियारों से काट डाला, चार गिरफ्तार    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed