फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: wedding procession of the Scheduled Caste was attacked by goons, groom and his brother injured

Meerut: अनुसूचित समाज की बरात के साथ दबंगों ने की मारपीट, दूल्हा व भाई घायल, फिर पुलिस ने कराई घुड़चढ़ी

Sat, 01 Mar 2025 03:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 01 Mar 2025 03:30 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना थानाक्षेत्र के गांव कालंदी में दलित समाज में की बारात के साथ मारपीट कर दी गई। बराती जैसे तैसे जान बचकर भागेऔर थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Meerut: wedding procession of the Scheduled Caste was attacked by goons, groom and his brother injured
पुलिस की माैजूदगी में हुई घुड़चढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना थाना क्षेत्र के कलंदी गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने दलित समाज की बारात के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दूल्हा व उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह बारातियों ने जान बचाकर थाने की शरण ली। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के गांव भोकरहेड़ी निवासी राजवीर के बेटे संजू की बारात सरधना थाना क्षेत्र के गांव कालंदी निवासी सोनिया पुत्री सिपटर के घर पहुंची थी।
विज्ञापन


बताया कि जैसे ही बारात दुल्हन के द्वार पर पहुंची तो आरोपी रास्ते से स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर जा रहे थे। इस रास्ते पर बारात के कुछ युवा खड़े थे। आरोपियों ने गाली देकर बारात में आए युवाओं को रास्ते से हटाने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: wedding procession of the Scheduled Caste was attacked by goons, groom and his brother injured
घायल दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि आरोपियों जाति सूचक शब्द बोले तो उन्होंने विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने मौके पर अपने गांव के अन्य साथियों को बुलाकर बारात में आए दूल्हे के भाई गोविंद व उसकी बहन अंजू समेत महिलाओं व बच्चों के साथ भी जमकर मारपीट की।

मारपीट के दौरान बाराती किसी तरह भाग कर सरधना थाना पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने कार से पीछा किया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने स्थिति को संभाला है फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है। ताजा अपडेट के अनुसार पुलिस ने माैके पर पहुंचकर घुड़चढ़ी कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed