फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Meerut remained colder than Nainital on Sunday, record of 13 years broken

Meerut Weather Today: रविवार को नैनीताल से भी ठंडा रहा मेरठ, 13 साल का टूटा रिकॉर्ड, इतना रहा तापमान

Sun, 28 Dec 2025 06:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 28 Dec 2025 06:28 PM IST
सार

मेरठ में सुबह से ही कोहरा छाया रहा, दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हो सके। मेरठ का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और नैनीताल का 16. 8 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम ही है। 

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Meerut remained colder than Nainital on Sunday, record of 13 years broken
दिल्ली रोड पर सुबह 10 बजे छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्द दिन ने रविवार को 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन सबसे ठंडा रहा और नैनीताल से भी कम तापमान मेरठ में दर्ज किया गया। दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए और कोहरे की मोटी चादर में शहर से लेकर देहात लिपटा रहा। मेरठ का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री, जबकि नैनीताल का अधिकतम तापमान 16. 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन

 

वेस्ट यूपी में घना कोहरा छाने और ठंड पड़ने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह और रात के समय घना कोहरा रहने से सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। साल के विदा होने से पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और रात के समय ज्यादा कोहरा होने से हाईवे पर निकलना मुश्किल हो रहा है। वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। बढ़ते कोहरे में वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। 


 
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद लोग घरों में रहे, जिस कारण बाजारों में रौनक कम दिखी। ठंड से बचाव के लिए अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। 


 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड, कोहरे से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम वेधशाला पर अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। 
 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी कोहरा ऐसे ही रहेगा और सर्दी का सितम बढ़ता जाएगा। नए साल पर भी कोहरे के असर से मौसम सर्द बना रहेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed