फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather: temperature at its peak in daytime, heat wave also troubled, chances of drizzle tonight

Meerut Weather: दिन में चरम पर रहेगी गर्मी, लू ने भी किया परेशान, रात को बूंदाबांदी से राहत के आसार

Tue, 23 May 2023 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 May 2023 12:06 PM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण के साथ साथ लू के थपेड़े भी परेशान कर रहे हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज रात हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Meerut Weather: temperature at its peak in daytime, heat wave also troubled, chances of drizzle tonight
गर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है और पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। चिलचिलाती धूप के बीच मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। सुबह से ही आसमान से बरस रही आग के बीच तापमान भी 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। दिन में गर्मी चरम पर रहेगी और रात को राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन


सोमवार को ही पहली बार दिन का तापमान 41. 4 डिग्री पर पहुंचा था, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा रहा है। पिछले दो दिन से गर्मी और लू ने रफ्तार पकड़ ली है। तापमान बढ़ने के साथ लू का असर भी तेजी से बढ़ता जा रहा है।  दोपहर के समय बाजारों में भी और सड़कों पर भी सन्नाटा सा छा जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rs 2000 Exchange: आज से बदलें दो हजार रुपये के नोट, बैंकों ने की है ये व्यवस्था, कई अपना रहे अनोखे तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी का असर मंगलवार को भी सुबह से ही दिखाई दिया। तेज धूप के बीच घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वेस्ट यूपी में गर्मी का असर आज दिनभर बना रहेगा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना हे कि आज शाम/ रात्रि से मौसम बदलेगा।

उन्होंने बताया कि चमक व तेज हवा के साथ 23 से 26 तक बारिश की प्रबल संभावना है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आएगी और बढ़ते प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। पिछले तीन-चार दिन से लगातार प्रदूषण का स्तर भी ज्यादा होने के कारण  सोमवार को मेरठ देश का तीसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा है। अब उम्मीद की जा रही है कि बारिश होने के बाद ही राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed