फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forecast Update Today: Trains delayed and buses stopped due to fog, BJP leader died in accident

Meerut Weather: ट्रेनें लेट-बसों के थमे पहिये, ट्रक में घुसी स्विफ्ट तो कहीं डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, एक की मौत

Thu, 28 Dec 2023 08:16 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Dec 2023 08:16 AM IST
सार

Meerut Weather : कोहरा के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं और बसों के पहिये थम गए। वहीं, कोहरे के चलते क्रेटा कार ने भाजपा के महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर (58) की स्कूटी में टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut Weather Forecast Update Today: Trains delayed and buses stopped due to fog, BJP leader died in accident
कोहरे का कहर जारी।

विस्तार

मेरठ जिले में कोहरे का कहर जारी है। ट्रेनों से लेकर रोडवेज बसों के पहिये तक थम गए हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को तेज हवा चलने की वजह से कोहरा थोड़ा कम दिखा। इससे पहले बुधवार को कोहरे की वजह से जिले में कई हादसे हुए। बुधवार सुबह सर्किट हाउस के पास क्रेटा कार ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर (58) की स्कूटी में टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। कोहरे की वजह से मोदीपुरम में जहां ट्रक में स्विफ्ट कार जा घुसी, वहीं दृश्यता कम होने की वजह से गैस सिलिंडर से लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। मवाना में कैंटर से पिकअप टकरा गई।

विज्ञापन


बताया गया कि क्रेटा कार वाला हादसा सुबह साढ़े सात बजे पुलिस लाइन के गेट नंबर चार के पास हुआ। हादसे के वक्त घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे राहगीर भी क्रेटा का नंबर नहीं देख सके।

विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सोनकर के परिजनों को उन्हीं के मोबाइल से हादसे की सूचना दी। खबर सुनकर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सोनकर के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लाश रही है, ताकि गाड़ी के नंबर की पहचान की जा सके। सोनकर का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को होगा। उनके पार्थिव शरीर को नई मंडी कसेरूखेड़ा से श्मशान घाट कसेरूखेड़ा में सुबह 11 बजे ले जाया जाएगा।

-स्विफ्ट कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी
कंकरखेड़ा हाईवे स्थित सुखदेव ढाबे के सामने दिल्ली की ओर से आ रही स्विफ्ट कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार चालक अजीत कुमार घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गंगानगर में मवाना रोड बहचौला फार्म के पास बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी डिवाइडर साइड खड़ी कैंटर से टकरा गई। पिकअप चालक विकास को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी अशोक कैंटर में गत्ता लादकर सैनी स्थित देवप्रिया पेपर मिल के लिए आ रहा था। सुबह करीब छह बजे बहचौला फार्म के पास ड्राइवर साइड का टायर पंक्चर हो गया। जिस कारण उसने गाड़ी को डिवाइडर की ओर साइड में लगा ली। करीब आठ बजे घना कोहरा था। इसी दौरान पिकअप गाड़ी कैंटर के पिछले हिस्से से टकरा गई।

विज्ञापन

-मवाना में रोड़ी से लदा ट्रक टकराया
मवाना में सुबह 4 बजे के करीब नगर में फलावदा चौराहे पर कोहरे के कारण रोड़ी से लदा ट्रक कोहरे के चलते आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ा। जिसमें ट्रक का चालक सुक्खा गंभीर रूप से घायल हो गया। सुक्खा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजनौर की ओर से ट्रक मुरादाबाद के पास जोया जा रहा था। ट्रक को चालक सुक्खा निवासी जोया चला रहा था। ट्रक के आगे ही रोड़ी से लदा बडा ट्रक चल रहा था। अचानक आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रहा ट्रक उससे टकरा गया। हादसे में सुक्खा का पैर ट्रक में काफी देर तक फंसा रहा, जिसे दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। सुक्खा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

-गैस सिलिंडर से लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा
मोदीपुरम में एनएच 58 पर ए टू जेड कॉलोनी के सामने सुबह नौ बजे एक गैस सिलिंडर से लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं। वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को डिवाइडर से हटवाया। इसी तरह जिटौली फ्लाईओवर के पास रोड रोलर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि, हादसे में किसी को खरोंच भी नहीं आई। थाना प्रभारी पल्लवपुरम जयप्रकाश यादव का कहना है कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

रोडवेज बसों पर भी संकट
घने कोहरे में परिवहन निगम की बसों के पहिये भी थम गए हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों ने रात में घने कोहरे में बसों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए हैं। कोहरे के कारण रात्रि में बसों का संचालन पहले से बहुत कम हो गया है। मंगलवार और बुधवार रात को घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण रोडवेज बसों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। ताकि हादसे से बचा जा सके।

हादसे से बचने के लिए रोडवेज बसों का संचालन रात्रि में कोहरे के दौरान बंद रखने के आदेश प्रबंधक निदेशक ने दिए हैं। घना कोहरा पड़ने पर बसों को निकटवर्ती रोडवेज बस अड्डे या टोल प्लाजा, पुलिस स्टेशन, ढाबा, पेट्रोल पंपों पर खड़ा कर दिया जाएगा। जब कोहरा कम होगा, तभी बस आगे चलाई जाएगी। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक एसएम लोकेश राजपूत ने बताया कि दो दिनों से पड़ रहे कोहरे से बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। रात्रि में कोहरे में बसों को रोकने के आदेश हैं।

सुबह पांच बजे से चलेंगी रोडवेज बसें
कोहरे के कारण हो रही बसों की लेटलतीफी को देखते हुए रोडवेज निगम ने बसों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। मेरठ से गाजियाबाद जाने वाली बसों का संचालन आधा घंटा पहले किया जाएगा। इसके बाद सुबह के समय हर 20 मिनट के अंतराल पर बसों का संचालन होगा। दैनिक यात्रियों की इस मांग को देखते हुए अब भैसाली डिपो से सुबह 5:30 के स्थान पर 5 बजे बसों का संचालन किया जाएगा।

-संगम पांच घंटे देर से आई
कोहरे के कारण तमाम ट्रेन भी कई घंटे विलंब से चल रही हैं। बुधवार को प्रयागराज से चलकर संगम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से सुबह 11:30 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची। नौचंदी डेढ़ घंटे, सूबेदारगंज एक्सप्रेस दो घंटे, वलसाड एक्सप्रेस चार घंटे, जम्मूतवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस तीन घंटे, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस 10 घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे, रेवाडी-मेरठ कैंट पैसेंजर एक घंटे की देरी से यहां पहुंची।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टकराए 20 वाहन, पांच किमी लगा जाम
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण बुधवार रात 20 वाहन आपस में टकरा गए। भोजपुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव के समीप रात दो बजे गन्ने से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इसके बाद पीछे से आ रहे एक-एक कर कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद दिल्ली-मेरठ मार्ग पर पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। करीब 10 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे मंगलवार रात करीब दो बजे गन्ने से भरा एक ट्रक मेरठ की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक गांव मुरादाबाद के समीप पहुंचा तो डिवाडर से टकराकर पलट गया। घटना के बाद चालक व क्लीनर ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गए। ट्रक पलटने के कारण एक्सप्रेसवे पर गन्ने बिखर गए। इसी बीच पीछे से आ रहा एक ट्राला ट्रक से टकरा गया। इसके बाद रोडवेज बस और दो कार भी भिड़ गई। हादसे में कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए। कई वाहन आगे और पीछे दोनों ही तरफ से क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग

मेरठ साइड में लगा जाम
एक साथ बड़ी संख्या में वाहन टकराने और सड़क पर गन्ने बिखरने के बाद यातायात प्रभावित हो गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर मेरठ की तरफ जाने वाली साइड में लगभग पांच किमी लंबा जाम लग गया। बुधवार सुबह वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम की स्थिति और बढ़ गई। वाहनों की कतार मुरादाबाद गांव से लेकर भोजपुर टोल प्लाजा तक पहुंच गई। लगभग 12 बजे तक एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बनी रही। एक्सप्रेसवे के पेट्रोलिंग अफसर अरुण तोमर ने बताया कि दो क्रेनों की मदद से गन्ने और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटने के बाद कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और किसी के घायल होने की सूचना भी नहीं है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है, अगर तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - भास्कर वर्मा, कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed