फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut was the sixth most polluted city in NCR

Meerut News: एनसीआर में मेरठ छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा

Sun, 09 Nov 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Meerut was the sixth most polluted city in NCR
मेरठ..कंवलजीत..दोपहर 12 बजे मवाना रोड पर छाया स्मॉग.....संवाद
- शहर में एक्यूआई 322 रहा, सांसों पर गहराने लगा संकट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। शहर की हवा खराब है। इसलिए सुबह की सैर के लिए भी सोच समझकर निकलें। वहीं, जिम्मेदार मौन हैं। शनिवार को भी एक्यूआई बढ़कर 322 लाल श्रेणी में पहुंच गया और एनसीआर में मेरठ छठा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में भी एक्यूआई लाल श्रेणी में चल रहा है। सुबह हो या शाम शहरवासियों की सांसों पर संकट गहरा रहा है।
दरअसल, दस अक्तूबर के बाद से ही प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। नवंबर माह के एक-दो दिन छोड़ दें तो एक्यूआई का स्तर खतरनाक श्रेणी पर बना रहा। ग्रेप सिस्टम के नियमाें का उल्लंघन किया जा रहा है। मेरठ शहर का एक्यूआई शनिवार को 322 दर्ज किया गया, जबकि गंगानगर 305, जयभीम नगर 319, पल्लवपुरम 325, बेगमपुल 318, दिल्ली रोड पर 320 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन

वहीं, चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि धीरे-धीरे ठंड में इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहा प्रदूषण का हाल (एक्यूआई में)
मेरठ 322
बुलंदशहर 310
दिल्ली 366
गाजियाबाद 348
ग्रेटर नोएडा 342
हापुड़ 343
नोएडा 363
मुजफ्फरनगर 287
बागपत 283
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed