विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री बोले- आतंकियों से जुड़ी हुई है जमीयत उलमा-ए-हिंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा दहशतगर्दी के इल्जाम में पकड़े गए मुस्लिम नौजवानों को कानूनी मदद मुहैया कराने की घोषणा पर विश्व हिंदू परिषद (धर्म प्रसार) के प्रांत मंत्री विकास त्यागी ने कहा कि संदिग्ध आतंकियों की पैरवी करने का मतलब है कि जमीयत भी कहीं न कहीं आतंकवाद से जुड़ी हुई है।
सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए और देश के अंदर ऐसी संस्था पर बैन लगाना चाहिए। इतना ही नहीं विकास त्यागी ने दारुल उलूम समेत अन्य इदारों को आतंकवाद के अड्डे बताते हुए इन्हें आतंकियों की शरणस्थली बताया।
शनिवार को विकास त्यागी ने कहा कि जिन लोगों को एटीएस ने आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया है इनकी पैरवी के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद अपने वकील ही नहीं खड़े कर रही बल्कि जमीयत की गतिविधियां भी संदिग्ध हैं और यह भी कहीं न कहीं आतंकवादियों से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोगों का देवबंद के मदरसों से कनेक्शन मिलने से साफ हो जाता है कि दारुल उलूम हो या कोई और मदरसे यह आतंकवाद के अड्डे हैं और यहां आतंकियों को पनाह दी जाती है। इसलिए जमीयत इनकी पैरवी कर रही है।
त्यागी ने कहा कि इस देश के अंदर जो लोग आतंकवादियों की पैरवी कर रहे हैं सरकार को चाहिए कि वह उनकी जांच कराए और उन्हें भी जेल भेजने का काम करे। साथ ही देश के अंदर ऐसी संस्था पर बैन लगाना चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/