मेरठ के गांव में एक और विकास दुबे, ग्रामीणों में बदमाश का खौफ, पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से की शिकायत
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बदमाशों को लेकर काफी सख्त है लेकिन इसके बाद भी कई ऐसे अपराधी हैं जो आज भी खौफ के पर्याय बने हुए हैं। विकास दुबे के आतंक और उसका अंत देखकर लोगों में अब अपनी आवाज उठाने लगे हैं। यह मामला मेरठ के मुंडाली थानाक्षेत्र का हैं जहां एक बदमाश के खौफ से आजिज आकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है कि वसीम पुत्र मुन्ने अपने आपराधिक इतिहास के चलते क्षेत्र के लोगों पर अपना रौब झाड़ता है और दबंगई दिखाता है। ग्रामीणों ने लिखा कि आरोपी वसीम की आय का कोई जरिया नहीं है और उसके द्वारा लोगों को डरा धमकाकर चोरी, लूटपाट, धोखाधड़ी व फर्जीवाड़ा करते हुए अकूत संपत्ति एकत्र की गई है, जो पूर्ण रूप से नाजायज है।
यह भी पढ़ें: यूपी: गोशालाओं की व्यवस्थाएं बदहाल, टाट न तिरपाल, ठंड में कांप रहे गोवंश, संरक्षण के दावे फेल
उसका आसपास के क्षेत्र में भी काफी आतंक व्याप्त है, इस कारण क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति उसके विरोध में कुछ कहने में गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। लोगों ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए लिखा कि वसीम की संपत्ति जब्ती कानून के तहत जांच पड़ताल करा कर समस्त संपत्ति को सरकारी खजाने में समायोजित करने के आदेश दिए जाने आवश्यक हैं।
पत्र में बताया गया कि आरोपी वसीम पर पश्चिमी यूपी के कई जिलों में दिल्ली में करीब 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है, जिनमें गैंगस्टर चोरी, लूट, हत्या, अपहरण व धोखाधड़ी आदि के मुकदमे भी शामिल हैं। आरोपी की वसीम पुत्र मुन्नी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसके द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति की जांच कराई जानी चाहिए।