फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Victoria Park Fire Kand: Will complete 18 years on April 10, organization has organized tribute program

झकझोर देने वाला विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: पूर्व की तरह रखा श्रद्धांजलि कार्यक्रम, इस बार होंगे 18 साल पूरे

Mon, 08 Apr 2024 08:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Apr 2024 08:33 PM IST
सार

Meerut News : हर किसी को झकझोर देने वाले विक्टोरिया पार्क अग्निकांड को 10 अप्रैल को 18 साल पूरे हो रहे हैं। वहीं, पूर्व की तरह इस बार भी मेरठ विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत कल्याण समिति ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया है।

विज्ञापन
Meerut Victoria Park Fire Kand: Will complete 18 years on April 10, organization has organized tribute program
विक्टोरिया पार्क अग्निकांड का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल को झकझोर देने वाले भामाशाह पार्क (विक्टोरिया पार्क) अग्निकांड के पीड़ितों के जख्म मानों आज भी हरे हैं। 10 अप्रैल को इस वीभत्स अग्निकांड को 18 साल पूरे हो रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 10 अप्रैल 2006 को इस वीभत्स अग्निकांड ने 65 लोगों का जीवन छीन लिया था और सैकड़ों व्यक्ति इस अग्नि दुर्घटना में घायल हुए थे। इस अग्निकांड में संजय गुप्ता के भाई समेत परिवार के कई लोगों की जान गई थी। वहीं, इस वीभत्स अग्निकांड के 18 साल बाद भी पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं मिला है।

विज्ञापन

पूर्व वर्षों की भांति इस दुःखद अग्निकांड की 18वीं बरसी पर बुधवार 10 अप्रैल 2024 को संस्था (मेरठ विक्टोरिया पार्क अग्निकांड आहत कल्याण समिति) द्वारा अग्निकांड के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ एवं सायंकालीन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कहा गया कि इस दुर्घटना के समय से लगातार आज तक आप द्वारा अपना सहयोग हमारी संस्था को दिया गया है, जिससे हमारी संस्था को आत्मबल मिलता रहा है। आशा है कि आगे भी आपका पूर्ण सहयोग संस्था को इसी प्रकार मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें: UP: महिला ने नाम बदलकर की शादी, बनाया धर्मांतरण का दबाव, बहन के साथ मिलकर सौतेले बेटे का जबरन कराया खतना

विज्ञापन

बुधवार, 10 अप्रैल 2024
स्थान : विक्टोरिया पार्क, मेरठ
शांति यज्ञ : सुबह 9.00 बजे
स्मृतिका पर श्रद्धांजलि : सायं 6.00 बजे

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सपा-कांग्रेस पर निशाना, कहा-विपक्ष के आधे नेता जेल में आधे बेल पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed