फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, vhp workers will join the vhp dharma sabha at ramleela maidan

धर्मसभा के लिए पश्चिमी यूपी से रवाना हुए लाखों कार्यकर्ता, हिंदू संगठनों ने रातभर झोंकी ताकत

Sun, 09 Dec 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 09 Dec 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Meerut, vhp workers will join the vhp dharma sabha at ramleela maidan
धर्मसभा के लिए विहिप कार्यकर्ता रवाना - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की आज दिल्ली के रामलीला मैदान में धर्मसभा हो रही है। उक्त संगठनों के कार्यकर्ताओं ने देहात में पूरी ताकत झोंक दी है। जिले से 10 हजार लोगों को दिल्ली ले जाने का दावा किया जा रहा है। वहीं मेरठ से 30 हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली के रामलीला मैदान में धर्मसभा शुरू हो गई है। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक विकास माजरा ने बताया कि शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत के कार्यकर्ता धर्मसभा में जाने से पहले डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट स्थित आश्रम पर ठहरेंगे और यहां से भोजन के बाद काफिले के रूप में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शनिवार को देहात में आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी। दिल्ली में धर्मसभा के लिए बागपत से ही 10 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया। पश्चिम यूपी, हरियाणा, दिल्ली के लोगों को एकजुट कर रविवार को दिल्ली में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का मुद्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन

दिनभर हुआ बीस रुपये में पंजीकरण 
विहिप, आरएसएस ने शनिवार को कार्यकर्ताओं की टीम मैदान में उतार दी। बीस रुपये से पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण के बाद लोगों को धर्मसभा का आमंत्रण दिया। कार्यकर्ताओं की टीम गांव दर गांव लोगों को अभियान से जोड़ रही है।  

डूंडाहेड़ा में आज पुलिस डालेगी डेरा 
बजरंग दल, विहिप और आरएसएस के कार्यकर्ता डूंडाहेड़ा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते रवाना होंगे। इसके लिए पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस चौकसी बरत रही है और रविवार को ड्यूटी लगा दी। डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट स्थित भैया दास महाराज के आश्रम में चार जिलों के कार्यकर्ता ठहरेंगे और आश्रम में ही भोजन करने के बाद काफिले के रूप में दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

300 बसों को ले जाने की तैयारी
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों की तरफ से रविवार को दिल्ली में धर्म सभा होगी। उसमें शामिल होने के लिए सहारनपुर जनपद से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे तथा काफी कार्यकर्ता शनिवार को भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं। जिले से करीब 300 से ज्यादा बसों से कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की तैयारी की गई है।  

दिल्ली में रविवार को होने वाली धर्म सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया गया। बीते एक सप्ताह से आरएसएस, विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता इसको लेकर बैठकें कर रहे हैं। बजरंग दल के विभाग संयोजक कपिल शर्मा की मानें तो सहारनपुर जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 50 बसों में कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की तैयारी है। इस लिहाज से करीब 350 बसें दिल्ली ले जाई जाएंगी। जिले से करीब 15 हजार कार्यकर्ता दिल्ली ले जाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर शहर क्षेत्र से ही करीब 100 बसें ले जानी हैं। सभी बसें विभिन्न स्थान से रविवार तड़के रवाना होंगी।

विज्ञापन

पुलिस और खुफिया विभाग भी अलर्ट 
दिल्ली में होने वाली धर्म सभा को लेकर पुलिस, प्रशासन अलर्ट है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बसों से दिल्ली रवाना होंगे। इस दौरान नारेबाजी भी की जा सकती है। सहारनपुर से दिल्ली जाने के लिए दो रूट हैं, जिनमें एक सहारनपुर से रामपुर मनिहारान, ननौता होते हुए शामली जनपद के जलालाबाद, थानाभवन और कांधला से होकर बागपत के रास्ते निकलेगा। वहीं, दूसरा रूट सहारनपुर से नागल अथवा गागलहेड़ी होते हुए वाया देवबंद के रास्ते मुजफ्फरनगर होकर मेरठ के रास्ते दिल्ली जाते हैं। पुलिस प्रशासन के लिए चौकन्ना हो गया है।

वहीं आला अधिकारियों ने अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहीं, खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed