फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Vande Mataram slogan in municipal board meeting, and battle between BJP BSP Councilors

मेरठ: निगम की बोर्ड बैठक में भिड़े भाजपा-बसपा पार्षद, वंदे मातरम से गूंजा सदन

Mon, 21 Jan 2019 01:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Jan 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Vande Mataram slogan in municipal board meeting, and battle between BJP BSP Councilors
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में महापौर द्वारा बुलाई गई बैठक में भाजपा और बसपा पार्षदों में पहले बोलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पार्टियों के पार्षद आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं बल्कि दोनों पार्टियों के पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से सदन गूंज उठा। इस बीच हंगामा बढ़ता देख महापौर सदन से बाहर निकल गई।

विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद फिर सदन में बैठक शुरू हुई। लेकिन दोनों पार्टियों के पार्षद फिर से आपस में भिड़ गए। इस बार दोनों पार्टियों के पार्षदों ने गाली- गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। वहीं जबरदस्त हंगामे के बीच बैठक की कार्यवाही ठप हो गई।

विज्ञापन

उधर, सफाई कर्मचारियों ने भी हंगामा करते हुए सदन में कुर्सियों को पलट दिया। इस दौरान उन्होंने सदन में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी भी की। इसके बाद कर्मचारियों ने टाउन हॉल में महापौर और नगर आयुक्त सहित अधिकारियों को बंधक बना लिया। जिसकी वजह से बैठक नहीं सकी। 

निर्माण विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप
पार्षद ललित नागदेव ने निर्माण विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कुछ ठेकेदारों को काम बांटने का आरोप लगाकर चीफ इंजीनियर को घेर लिया। साथ ही धारा 117-6-बी से कराए जा रहे कार्यों पर तत्काल रोक लगाने की बात कही। पार्षद ने ठेकेदारों से सांठगांठ कर निगम को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। राजीव काले ने चीफ इंजीनियर पर ठेकेदारों से सेटिंग के आरोप लगाए। सदन में चीफ इंजीनियर को कार्यप्रणाली में बदलाव करने की चेतावनी दी गई। पार्षद राजेश रोहेला ने 400 आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों की भर्ती किए जाने, 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिए जाने, स्वच्छता मित्रों की भर्ती के लिए शासन से अनुमति लेने, डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के लिए कर्मचारियों की भर्ती करने, व्यवस्था को सुचारु चलाने के लिए ऑफिसर नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा।

बार बार हो रहा राष्ट्रगान का अपमान 
बोर्ड बैठक में हर बार राष्ट्रगान का अपमान हो रहा है। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। हंगामे के बीच भाजपा के कुछ पार्षदों ने राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया। वहीं महापौर बोर्ड बैठक को स्थगित करने की बात कहकर चली गईं। राष्ट्रगान बीच में ही बंद हो गया। लेकिन एक मिनट बाद ही फिर से अधिकतर पार्षद राष्ट्रगान गाने लगे।  

ये पार्षद रहे मौजूद 
धर्मवीर, प्रिया शाक्य, विशाल चौधरी, अमित, तुलसीवती, कमलादेवी, सुमित, समीर सिंह, अंशुल गुप्ता, संदीप रेवड़ी, मुनीश चौधरी, कुलदीप सिंह, रैनी सैनी, शौकत अली, रविन्द्र कुमार, परमानंद, डिंपल चौधरी, रंगीता, पवन चौधरी, शौकत अली, गुलवीर सिंह, मुनीश कुमार, महेश पाल सिंह, रंजन शर्मा, प्रसन्नजीत, सचिन त्यागी, संजय सैनी, स्वाति, कासिम, विक्रांत ढांका, विपिन जिंदल, अनुज वशिष्ठ, अकरम, पंकज गोयल, इकराम, अहसान अंसारी, इरफान, दिलशाद, शहजाद, आस मोहम्मद, इकरामुददीन, कयूम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed