{"_id":"5ebe6c188ebc3e90ae67bbec","slug":"meerut-uttar-pradesh-lockdown-latest-news-update-today-there-will-be-complete-lockdown-in-meerut-every-week-on-monday-and-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अब सप्ताह में दो दिन रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, घर से निकलने पर होगी पाबंदी, डीएम ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अब सप्ताह में दो दिन रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, घर से निकलने पर होगी पाबंदी, डीएम ने की घोषणा
Fri, 15 May 2020 03:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 May 2020 03:47 PM IST
सार
मेरठ में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने की बड़ी घोषणा
अब मेरठ में सप्ताह में दो दिन रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन
इससे पहले बृहस्पतिवार को भी शहर में संपूर्ण लॉकडाउन रहा था
विज्ञापन
डीएम अनिल ढींगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने फिर से एक बड़ी घोषणा की है। डीएम के अनुसार अब मेरठ में सप्ताह में सोमवार और बृहस्पतिवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले शहर में बृहस्पतिवार यानी 14 मई को संपूर्ण लॉकडाउन रहा था।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि शहर में घर से निकलने की केवल उन्हें ही परमिशन दी जाएगी जो बहुत जरूरी काम, जैसे सफाईकर्मी, दवा स्टोर संचालक, मीडियाकर्मी या फिर शहर में खुलने वाली कुछ फैक्टरियों के कर्मचारी आदि।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था, उसका पूरे देश ने पूरी तरह से पालन किया था। ठीक उसी तरह से मेरठ में भी सप्ताह में दो दिन के लिए पूर्णतया लॉकडाउन/सुपर लॉकडाउन लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में दिन भर पसरा रहा सन्नाटा, सड़कों पर उतरे आला अफसर, संपूर्ण लॉकडाउन का दिखा पूरा असर, देखें तस्वीरें
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनता कर्फ्यू की तरह ही सुपर लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा।
केवल यह खुलेंगे सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक
- दवा की दुकानें, दूध की डेयरी, पेट्रोल पंप
- बैंक खुलेंगे लेकिन ग्राहक नहीं जाएंगे, केवल कर्मचारी काम करेंगे
यह बंद रहेगा
- फल, सब्जी और किराने की दुकान से लेकर सभी बाजार
- जागृति विहार अस्थायी सब्जी मंडी शाम सात बजे के बजाय रात 10 बजे से खुलेगी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/