फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, five peoples dead from in Meerut

मेरठ में कोरोना से आज दो लोगों की मौत, 12 नए मरीज मिले, पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रहा मरने वालों का आंकड़ा

Mon, 29 Jun 2020 03:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Jun 2020 03:23 PM IST
सार

  • कोरोना से दो की मौत, 12 नए मरीज मिले  
  • नए मरीजों में एक सब इंस्पेक्टर और इलेक्ट्रिसिटी सेफ्टी के असिस्टेंट डायरेक्टर भी शामिल हैं  
  • 967 हुई संख्या, 69 की हुई मौत  

विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, five peoples dead from in Meerut
मेरठ में कोरोना से मौत - फोटो : गूगल

विस्तार

मेरठ में कोरोना संक्रमितों की ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 नए संक्रमित मिले हैं।  मृतकों में 58 वर्षीय मरीज है, जो दौराला के हैं, जिनकी मौत मेडिकल में हुई है। 37 वर्षीय कंकरखेड़ा की रहने वाली महिला है, जिनकी मौत सुभारती में हुई है।  

विज्ञापन


नए मरीजों में इलेक्ट्रिसिटी सेफ्टी के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं, जो नेहरू नगर में रहते हैं। इनके बेटा और बहू दिल्ली में शुक्रवार को पॉजिटिव आए थे। एक गर्भवती महिला है, जो रिठानी परतापुर की है। शास्त्रीनगर नगर की रहने वाले 60 वर्षीय महिला है। थाना मुंडाली का एक बंदी है। एसएसपी ऑफिस में तैनात एक सब इंस्पेक्टर हैं।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: 50 हजार के इनामी रहे परमवीर तुगाना की इलाज के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी पांच गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मरीज 10 साल से लेकर 73 साल  उम्र तक के हैं। 5 महिलाएं हैं और सात पुरुष हैं। सात नए केस हैं बाकी पुराने मरीज के संपर्कवाले हैं। सीएमओ में बताया कि मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 967  हो गई है। कोरोना संक्रमितों की मौत का संख्या 69 है। 21 लोगो के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है, ऐसे लोगों की संख्या पहुची 641 हो गई है।  वहीं, कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 257 हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed