फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Useful news... Preparation to run Namo Bharat till Shatabdi Nagar and Anand Vihar by December.

Meerut: काम की खबर... नमो भारत को दिसंबर तक शताब्दीनगर से आनंद विहार तक चलाने की तैयारी

Thu, 22 Aug 2024 11:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 Aug 2024 11:57 PM IST
सार

नमो भारत रैपिड ट्रेन को दिसंबर माह तक शताब्दीनगर से आनंद विहार तक चलाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Useful news... Preparation to run Namo Bharat till Shatabdi Nagar and Anand Vihar by December.
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नमो भारत रैपिड ट्रेन का मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक संचालन शुरू हो चुका है। अब दिसंबर माह तक इस ट्रेन को शताब्दीनगर से आनंद विहार तक चलाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में दीपावली के बाद या नए साल तक शताब्दीनगर से नमो भारत में सफर की संभावना है।
विज्ञापन


साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक ट्रेन संचालन के बाद अब आठ किलोमीटर अतिरिक्त सेक्शन जुड़ गया है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का कुल 42 किलोमीटर हिस्सा अब परिचालित हो रहा है। इसमें गाजियाबाद के साहिबाबाद से लेकर मेरठ के मेरठ साउथ तक नौ स्टेशन शामिल हैं। साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक पूरे सेक्शन पर नमो भारत ट्रेनें सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक नियमित चल रही हैं। हर पंद्रह मिनट में ट्रेन की फ्रीक्वेंसी है। अब ट्रेन को शहर के भीतर तक संचालन की तैयारी है।
विज्ञापन

 

शहर में परतापुर और रिठानी स्टेशन पर 90 फीसदी तक काम पूरा हो गया है। इन दोनों स्टेशनों पर नमो भारत रैपिड रेल का नहीं मेट्रो ट्रेन का पड़ाव होगा। मेरठ साउथ से करीब छह किलोमीटर के संजय वन स्थित शताब्दीनगर सेक्शन पर नमो भारत ट्रेन रुकेगी। यहां ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। दिल्ली से मेरठ तक 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का परिचालन जून-2025 तक करने की तैयारी है। नमो भारत ट्रेन साहिबाबाद से अब आनंद विहार तक चलाई जाएगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है। माना जा रहा है कि शताब्दीनगर व आनंद विहार में नवंबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रायल रन होगा और दिसंबर तक ट्रेन का संचालन इन दोनों स्टेशनों के बीच शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed