फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Uproar over religious conversion in Khadauli, five including three women arrested, pastor absconding

Meerut: खड़ौली में धर्म परिवर्तन कराने पर हंगामा, तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार, पादरी फरार

Sun, 11 Aug 2024 09:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 11 Aug 2024 09:51 PM IST
सार

खड़ौली गांव में धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगाकर विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

विस्तार

खड़ौली गांव में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक मकान में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। आरोप था कि पैसों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि पादरी बताया गया आरोपी मौके से फरार हो गया। कुल सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री मनोज त्यागी व रंजना वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ौली गांव में एक मकान पर हंगामा कर दिया। सूचना पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस पहुंची तो उन्होंने बताया कि गांव में निशा भारद्वाज, उसके साथी छाया, मिथलेश, गुलशन और दीपक ने ये मकान किराए पर लिया हुआ है। ये सभी लोग ईसाई मिशनरी की मदद से आसपास के लोगों को पैसों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सनातन धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं।
विज्ञापन

 

रविवार को भी मकान में प्रार्थना सभा कराई जा रही है। इसमें काफी लोगों को बुलाया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि पादरी बताया गया रवि पास्टर पीछे के रास्ते से फरार हो गया। 
पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में रवि पास्टर समेत सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि पांच आरोपियों गुलशन, दीपक, निशा, छाया और मिथलेश को गिरफ्पतार किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रार्थना सभा कराने वाले मुख्य आरोपी सहारनपुर निवासी रवि पास्टर की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed