{"_id":"628ca3d469d5815b3f093b4e","slug":"meerut-two-youths-died-in-a-road-accident-in-sardhana-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर के दो युवकों की मौत, एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर के दो युवकों की मौत, एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 24 May 2022 02:52 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 24 May 2022 02:52 PM IST
सार
मेरठ से सटे सरधना में कावड़ गंगनहर पटरी मार्ग पर कपसाड़ में हुए भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
मेरठ न्यूज, एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र के कावड़ गंगनहर पटरी मार्ग पर कपसाड़ में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हैड़ी निवासी परवेज पुत्र साजिद व लुकमान पुत्र इंशाद के रूप में हुई, जबकि गांव चरथावल निवासी तपनेश पुत्र राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर कुल्हैड़ी से सरधना के लिए चले थे। जैसे ही तीनों कपसाड़ गांव के सामने पहुंचे तो एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर मे ट्रक से टक्कर हो गई। जिसके बाद नीचे गिरे बाइक सवारों को ट्रक रौंदते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिलते ही सलावा झाल पुलिस चौकी के सिपाहियों ने घेराबंदी कर ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्यवाही में जुट गई। जबकि घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।