फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two suspects caught red handed while trying to kidnap a child! Panic in Nawabgarhi village

Meerut: बच्चे को ले जाने की कोशिश, रंगे हाथ पकड़े गए दो संदिग्ध! नवाबगढ़ी गांव में मचा हड़कंप

Fri, 18 Jul 2025 09:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 18 Jul 2025 09:07 PM IST
सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में शुक्रवार को दो संदिग्ध युवक मिठाई का लालच देकर बच्चे को ले जाने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों ने पकड़ा, पीटा और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Meerut: Two suspects caught red handed while trying to kidnap a child! Panic in Nawabgarhi village
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना में नवाबगढ़ी गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो संदिग्ध युवकों को एक बच्चे को मिठाई का लालच देकर ले जाते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


संदेह होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया और दोनों को घेरकर जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और हाथापाई तक हो गई।
विज्ञापन

हाल ही में क्षेत्र में उवैश और रिहान की हत्या में तांत्रिक गिरोह का नाम सामने आने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गिरोह बच्चों को अगवा करने की धमकी दे रहा है, जिससे गांव में डर का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्ध युवक बच्चे को बहला-फुसलाकर गांव से बाहर ले जा रहे थे, तभी एक ग्रामीण को संदेह हुआ और उसने तुरंत शोर मचा दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और आरोपियों को पकड़ लिया।

घटना के बाद गांव में करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई होती, तो इस तरह की घटनाएं न होतीं। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed