{"_id":"60f7df4fbc66d526df0131ea","slug":"meerut-two-sides-clashed-over-old-enmity-in-sardhana-many-injured-in-firing-one-killed-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : सरधना में पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग में कई घायल, गोली लगने से एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : सरधना में पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग में कई घायल, गोली लगने से एक की मौत
Wed, 21 Jul 2021 02:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:18 PM IST
सार
सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बताया गया कि संघर्ष के दौरान तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
आपसी संघर्ष, मेरठ पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे सरधना में बुधवार को दो पक्षों के लोग पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें कई घायल हो गए जबकि एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी जाट बिरादरी के रविंद्र उर्फ रवीश पुत्र मलखान व अनुसूचित जाति के छोटू पुत्र देवेंद्र के बीच पुरानी रंजिश के चलते संघर्ष हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव व गाली गलौज हुई।
विज्ञापन
इस दौरान फायरिंग भी की गई जिसमें एक गोली घर के सामने खड़े सुरेश पुत्र तिलकराम को जा लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बताया गया कि संघर्ष के दौरान तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं। एसपी देहात केशव कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।