फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two miscreants riding a bike arrested in police encounter, injured by bullet in leg

Meerut: पुलिस मुठभेड़ में बाइकसवार दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुए घायल, कई मामलों में थे वांछित

Tue, 09 Jan 2024 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Jan 2024 11:38 AM IST
सार

मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर रात दो बाइकसवार बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश कई मामलों में वांछित चल रहे थे।

विज्ञापन
Meerut: Two miscreants riding a bike arrested in police encounter, injured by bullet in leg
मेरठ पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में जानी पुलिस ने सोमवार की रात दो बजे बाइक सवार दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों पर लूट, डकैती आदि के संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं।    
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष प्रजन्त त्यागी के अनुसार पुलिस देर रात भोला  झाल पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान भोला की और से आए दो बाइक सवारों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया। जिस पर बदमाश गांव सिसौला की और भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों का भीछा किया। इसके बाद दोनों बाइक सवार बदमाश बाइक छोडकर पैदल सिसौला के जंगल में पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाब में गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिये पांचली अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने नाम नफीस पुत्र असगर निवासी खेड़की मुज्जकीपुर आर आदिल पुत्र मुंसब निवासी सिसौला कलां बताए हैं।

नफीस पर जानी थानें में 14 और आदिल पर 35 मुकदमें लूट, डकैती, चोरी, पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट में दर्ज है। दोनों से दो तमंचे बरामद हुए है। आदिल जानी थाना का हिस्ट्री शीटर है। दोनों पर अन्य थानों में मुकदमें दर्ज होने के बारें में जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed