UP: ऑन डिमांड बेचते थे अवैध हथियार, दबोचे गए जुबेर और नबील, पूछताछ में खोले बड़े राज
Meerut News : सोशल मीडिया पर ऑन डिमांड अवैध हथियार बेचने वाले दो शातिर बदमाश दबोचे गए हैं। बदमाशों ने पूछताछ में बड़े राज खोले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ी गेट पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बदमाश सोशल मीडिया को सहारा बनाकर अवैध हथियारों को ऑन डिमांड बेचते थे। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।
वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से अवैध हथियारों का धंधा कर रहे थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ऊंचा पीर किदवई नगर निवासी जुबेर पुत्र मोहम्मद और किदवई नगर गली नंबर चार निवासी नबील पुत्र नवाब को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि दोनों बदमाश पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। यह दोनों बदमाश सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की फोटो लगाकर ऑन डिमांड उन्हें लोगों को सप्लाई करते थे।
यह भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा की धमकी: ठीक 13 नवंबर को बम से उड़ा देंगे, अलर्ट हुए रेलवे अफसर, स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने अब तक कहां-कहां अवैध हथियार बेचे हैं।
यह भी पढ़ें: रितु हत्याकांड: मुंह में कपड़ा ठूंसकर दी दर्दनाक मौत, वारदात ने उड़ाए हर किसी के होश, दंपती ने कुबूला जुर्म