फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two girls studied together, worked together and then got married, now there is an uproar

Meerut: साथ पढ़ीं, साथ ही नौकरी की और फिर दो युवतियों ने कर ली शादी, अब हो रहा हंगामा

Wed, 21 Aug 2024 01:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Aug 2024 01:43 AM IST
सार

मेरठ की दो युवतियों ने साथ ही पढ़ाई की, दिल्ली में साथ ही नौकरी करने लगी। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया और फिर शादी कर ली। अब हंगामा शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Two girls studied together, worked together and then got married, now there is an uproar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12वीं तक पढ़ाई साथ करने वाली क्षेत्र की दो युवतियों की नजदीकियां बढ़ गईं। दिल्ली में एक ही कंपनी में नौकरी करने के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। एक युवती के परिजनों ने पुलिस को अपहरण की तहरीर दी तो मामले का खुलासा हुआ। युवतियों के इस कदम से दोनों गांवों के लोग अचंभित हैं। पुलिस ने भी दोनों को बालिग बताकर कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

 

जानी थाना और रोहटा थाना क्षेत्र की सीमा से जुड़े दोनों गांवों की अलग-अलग जाति की दोनों युवतियों ने क्षेत्र के ही एक कॉलेज से बारहवीं तक साथ-साथ पढ़ाई की। इसके चलते दोनों में दोस्ती थी। इस बीच दोनों ही युवतियां दिल्ली की एक कंपनी में बतौर क्लर्क नौकरी करने लगीं। दोनों एक साथ किराए पर मकान लेकर रहने लगीं। इन दोनों के बीच समलैंगिक संबंध बन गए। इसके चलते दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं और दिल्ली में ही शादी रचा ली। दोनों के परिवारों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों दिल्ली से अपने गांव में एक युवती के घर पहुंचीं। दूसरी युवती के परिजनों को पता चला तो उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण की सूचना डायल 112 पर दी। डायल 112 और रोहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियां पति-पत्नी के रूप में रह रही हैं। पुलिस ने जब यह बात युवती के परिजनों को बताई, तो वो हैरान रह गए।
 
विज्ञापन

युवती के परिजन भोला झाल पुलिस चौकी पर पहुंचे और हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। रोहटा थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि समलैंगिक संबंधों के चलते दोनों ने शादी कर ली है। वह अपनी इच्छा से साथ रह रही हैं।
 

लोग बोले, यह समाज के लिए घातक
परिजनों के साथ चौकी पहुंचे लोगों ने कहा कि यह समाज के लिए घातक है। युवतियों के इस कदम से बच्चों पर गलत असर पड़ेगा। पुलिस और समाज के लोगों को साथ बैठकर इस मामले पर विचार करने की जरूरत है। साथ ही बच्चों को भी अच्छे और बुरे की सीख देनी चाहिए। अब युवतियों को समझाकर अलग रहने के लिए मनाना होगा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि युवतियां अब भी साथ रहती हैं, तो इन्हें गांव में नहीं आने दिया जाएगा। दोनों के खिलाफ थाने में भी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed