फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two Cow Slaughter Suspects Injured in Police Encounter, Arrested; Third Escapes

मेरठ: संरक्षित पशु की हत्या की तैयारी कर रहे दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, तीसरा फरार

Mon, 24 Aug 2026 09:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Aug 2026 09:48 AM IST
सार

मेरठ के सरूरपुर में पुलिस ने संरक्षित पशु की हत्या की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
Meerut: Two Cow Slaughter Suspects Injured in Police Encounter, Arrested; Third Escapes
पुलिस गिरफ्त में गोकश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस की संरक्षित पशु की हत्या की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, हिंडन नदी के पुल से पहले गैस प्लांट के सामने बरनावा-बिनौली मार्ग से खेतों की ओर जाने वाले खड़ंजे पर करीब 200 मीटर अंदर तीन लोग एक गोवंश को पेड़ से बांधकर हत्या की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तसलीम और भूरा के पैर में गोली लगी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी अंधेरे और गन्ने के खेत का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के थाना प्रभारी सरूरपुर पुलिस बल के साथ हर्रा-खिवाई मोड़ पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने हिंडन नदी पुल के पास गैस प्लांट के सामने खेतों की ओर जाने वाले खड़ंजे पर तीन लोगों के मौजूद होने की सूचना दी। बताया गया कि उन्होंने एक गोवंश को पेड़ से बांध रखा है और उसकी हत्या की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही फायरिंग का आरोप
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसमें खिवाई निवासी तसलीम के दाहिने पैर और भूरा के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को घायल हालत में गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी सरूरपुर भेजा गया।

तीसरा आरोपी गन्ने के खेत में भागा
मुठभेड़ के दौरान तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेत में भाग गया। पुलिस ने आसपास के खेतों में कॉम्बिंग कर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

तमंचे, चाकू और गोकशी के उपकरण बराम
पुलिस के अनुसार, मौके से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, संरक्षित पशु की हत्या में इस्तेमाल दो चाकू, एक बांका/गंडासा, एक सूजा, प्लास्टिक का थैला, रस्सी से बंधा एक जीवित गोवंश और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई है।

तसलीम और भूरा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी तसलीम के खिलाफ मेरठ और बागपत के विभिन्न थानों में चोरी, बरामदगी, संरक्षित पशु की हत्या, हथियार रखने और गिरोह से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ सरूरपुर, सरधना, बिनौली, सिंघावली अहीर, बागपत, मसूरी और मुण्डाली थानों में मुकदमों की जानकारी दी गई है।

वहीं, दूसरे आरोपी भूरा के खिलाफ भी बागपत, मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानों पर चोरी, संरक्षित पशु की हत्या, हथियार रखने और गिरोह से जुड़े मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

फरार आरोपी की तलाश में दबिश
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed