{"_id":"66c6196ecc7d89a5ff0e77d7","slug":"meerut-two-arrested-including-nephew-of-former-mp-munkad-ali-there-was-a-conflict-over-torn-currency-notes-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पूर्व सांसद मुनकाद अली के भांजे सहित दो गिरफ्तार, फटे नोट को लेकर हो गया था संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पूर्व सांसद मुनकाद अली के भांजे सहित दो गिरफ्तार, फटे नोट को लेकर हो गया था संघर्ष
Wed, 21 Aug 2024 10:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:14 PM IST
सार
गांव महलवाला में मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली के भांजे शादाब और रईस को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किठौर थाना क्षेत्र के गांव महलवाला में मंगलवार को दुकानदार चंदकिरण और उसके परिवार के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली के भांजे शादाब और रईस को गिरफ्तार किया है। वहीं, पीड़ित पक्ष के लोग बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि इस विवाद में पूर्व सांसद के बहनोई इकबाल को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। राजनीतिक दखल के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को महलवाला गांव में दस रुपये का फटा नोट न बदलने के विवाद में अड्डे पर परचून की दुकान करने वाले गांव के चंदकिरण और उसके परिजनों को कुछ लोगों ने पीट दिया था। मामले में पूर्व सांसद के रिश्तेदार इकबाल, शादाब के अलावा बिलाल, आमिल, रईस, कैफ और जैद सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दूसरी ओर दुकानदार पक्ष के लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। पुलिस को निष्पक्ष रूप से आरोपियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। एसएसपी की ओर से जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
दूसरी ओर दुकानदार पक्ष के लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। पुलिस को निष्पक्ष रूप से आरोपियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। एसएसपी की ओर से जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।