फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Trilok Tyagi said crime has increased in the state within two months

Meerut: त्रिलोक त्यागी बोले- दो माह में ही बढ़ गए प्रदेश में अपराध, कहा- 20 मेंबर बनाने पर मिलेगा पार्टी में पद

Wed, 25 May 2022 02:52 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 May 2022 02:52 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पांच साल में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। कहा की रालोद पार्टी मेंबर बनाने का अभियान चला रही है। इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Trilok Tyagi said  crime has increased in the state within two months
त्रिलोक त्यागी पत्रकारों से बातचीत करते हुए - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम फेस वन के जेएस एकेडमी में बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल की  पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि योगी सरकार के पिछले पांच साल में जितने अपराध हुए, उससे कहीं ज्यादा अपराध दोबारा सरकार बनने पर दो माह में ही हो गए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है।

विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पार्टी मेंबर बनाने का अभियान चला रही है। पहले पार्टी में एक मेंबर बनाने पर पद मिल जाता था, लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। 1 मई से पार्टी ने मेंबर बनाने के लिए अभियान चलाया है। कम से कम 20 मेंबर बनाने पर पद मिलेगा। यही, नहीं दूसरे दल से आने वाले कार्यकर्ता को पहले मेंबर बनना होगा और फिर मेंबर बनाने पड़ेंगे, तभी पद मिलेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: कूड़ेदान में फंसा सांड का सिर, कई घंटे मचाया उत्पात, राहगीरों को जमकर दौड़ाया और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में जितने अपराध हुए, उससे कहीं ज्यादा योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 माह में ही हो गए हैं। महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, थानेदार थाने में ही महिलाओं के साथ दरिंदगी कर रहा है और लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं,नौजवान बेरोजगार हो रहे हैं, सरकार महंगाई पर काबू नहीं पा सकी है। जिस कारण गरीब जनता परेशान है।

वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष यसवीर सिंह, जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, जिला पंचायत सुभाष गुर्जर, राममेहर सिंह, मनीषा अहलावत, विनय, संजय पनवाड़ी, अशोक चौधरी, नरेंद्र खजूरी, मेनपाल तोमर, अनिकेत भारद्वाज, दीपक जाटव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed