फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tractor-trolley and Saharanpur Vikas Bhawan vehicle collide on highway in Kankarkheda, five injured

Meerut: कंकरखेड़ा में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली व सहारनपुर विकास भवन के वाहन की भिड़ंत, पांच घायल

Thu, 25 Jul 2024 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jul 2024 04:41 PM IST
सार

हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हुई

विज्ञापन
Meerut: Tractor-trolley and Saharanpur Vikas Bhawan vehicle collide on highway in Kankarkheda, five injured
अस्पताल मे भरती युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में गुरुवार सुबह हाईवे पर रिवेरा मंडप के सामने ट्रैक्टर ट्राॅली व सहारनपुर विकास भवन की गाड़ी की भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रैक्टर ट्राॅली सवार पांच युवक चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक के ऊपर ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। कांवड़ियों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

विज्ञापन


टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी अमन, स्पर्श, उज्जवल, ध्रुव व एक अन्य युवक ट्रैक्टर ट्राली से किसी काम से मोदीपुरम की तरफ जा रहे थे। इसी बीच कंकरखेड़ा में रिवेरा मंडप के सामने मुजफ्फरनगर की तरफ से गलत दिशा से आ रही सहारनपुर विकास भवन की टाटा सूमो गाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में सरकारी वाहन का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली सवार पांचो युवक चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सरकारी गाड़ी में चालक अरुण कुमार व पीआरडी जवान विक्रम गाड़ी में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल सभी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है। मौके पर कांवड़ियों की सैकड़ो की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।


सूचना पर दो थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक उज्जवल को बाहर निकाला। वही जाम खुलवाकर लोगों को आगे के लिए रवाना किया। थाना प्रभारी योगेश शर्मा कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed