फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut topped in the state in conducting nutrition month activities

पोषण माह की गतिविधियां संचालन में मेरठ सूबे में अव्वल

Fri, 18 Sep 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
meerut topped in the state in conducting nutrition month activities
मेरठ। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए जिले में पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मुख्य गतिविधियां आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित की जा रही हैं। वहीं, इनकी ऑनलाइन फीडिंग भी की जा रही है। जिसमें मेरठ जिला प्रदेश में अव्वल है। इसके लिए पोषण निदेशक ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की प्रशंसा की है। इन गतिविधियों से जिले में जागरूकता हो रही है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि इस अभियान में पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग व ग्राम्य विकास विभाग के सहयोग से न्याय पंचायत, ग्राम स्तर, विकास खंड व जनपद स्तर पर गतिविधियां चलाने के निर्देश हैं। इनको संचालित करने का जिम्मा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों पर है। उन्होंने बताया कि जिला उद्यान अधिकारी द्वारा पोषण वाटिकाओं हेतु सर्किट हाउस से पौधे एवं बीज निगम से सब्जियों के बीज वितरित कराए गए हैं। पोषण माह अंतर्गत 17 सितम्बर 2020 तक 0-5 वर्ष तक के एक लाख 76 हजार 714 बच्चों का वजन करके स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 5 हजार 225 कुपोषित, 1082 अतिकुपोषित एवं 14 सेम बच्चों का चिन्हांकन किया है। वहीं, अभी तक 986 पोषण वाटिकाएं स्थापित की गई हैं। जिनमें रसदार फल एवं पोषण से युक्त सब्जियों के पौधे लगाए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed