फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tman died after being hit by a train

मेरठ: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 14 Feb 2022 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Feb 2022 12:55 PM IST
सार

मेरठ में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को वह किसी कार्य से कंकरखेड़ा बाईपास पर गया था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: Tman died after being hit by a train
death demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बताया गया कि सरधना के बहादुरपुर गांव निवासी यशवीर 45 गाड़ी चलाने का कार्य करता था। सोमवार को वह किसी कार्य से कंकरखेड़ा बाईपास पर गया था। यहां जिटौली पुल के पास रेल की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: मतदान आज, युवाओं से लेकर बुजुर्गों में दिखा उत्साह, 11 बजे तक बिजनौर में 24.51 प्रतिशत वोटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। बताया गया कि शव बहुत ही क्षत-विक्षत था जिस कारण से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि बाद में शव की पहचान यशवीर निवासी सरधना के रूप में हुई। पल्लवपुरम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed