{"_id":"620a03d163f1216f727101a1","slug":"meerut-tman-died-after-being-hit-by-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 14 Feb 2022 12:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:55 PM IST
सार
मेरठ में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को वह किसी कार्य से कंकरखेड़ा बाईपास पर गया था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि सरधना के बहादुरपुर गांव निवासी यशवीर 45 गाड़ी चलाने का कार्य करता था। सोमवार को वह किसी कार्य से कंकरखेड़ा बाईपास पर गया था। यहां जिटौली पुल के पास रेल की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: मतदान आज, युवाओं से लेकर बुजुर्गों में दिखा उत्साह, 11 बजे तक बिजनौर में 24.51 प्रतिशत वोटिंग
विज्ञापन
घटना के बाद पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। बताया गया कि शव बहुत ही क्षत-विक्षत था जिस कारण से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि बाद में शव की पहचान यशवीर निवासी सरधना के रूप में हुई। पल्लवपुरम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।