फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Three youths misbehaved with women in uttar pradesh

यूपी: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Dec 2018 10:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Three youths misbehaved with women in uttar pradesh
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ में लिसाड़ीगेट निवासी एक महिला प्रॉपर्टी डीलर ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि तीनों युवक प्लॉट देखने के बहाने उसे अपने साथ ले गए और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने भावनुपर थाने में तीनों युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है।

विज्ञापन

 
हसनपुर चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह के मुताबिक, महिला प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम वह मेडिकल क्षेत्र निवासी दो युवकों को प्लॉट दिखाने के लिए उनकी कार में गई थी। आरोप है कि दोनों युवक उसे भावनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में ले गए जहां ट्यूबवेल पर पहले से ही उनका एक अन्य साथी मौजूद था। महिला ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। महिला बदहवास हालत में मेडिकल थाने पहुंची। जहां से पुलिस उसे लेकर भावनपुर थाना पहुंची। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजते हुए तहरीर के आधार पर सुबोध, तारचंद और जयपाल के विरूद्व गंभीर धारा मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हसनपुर चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि महिला के बयान हो चुके है। आरोपियो की तलाश मे दबिश दी जा रही है।

छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, तेजाब डालने की धमकी

वहीं गंगानगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अब आरोपी शिकायत वापस नहीं लेने पर छात्रा को तेजाब डालने की धमकी दे रहा है।
 
शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची दिव्यांग पीड़िता ने बताया कि वह बीकॉम की छात्रा है। उसका आरोप है कि 12 दिसंबर को वह घर पर अकेली थी। इस बीच पड़ोसी युवक घर में घुस गया। उसने अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर पीटा और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोस के अन्य लोग आ गए तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ गंगानगर थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

आरोप है कि पुलिस ने समझौते केलिए दबाव बनाया। वहीं आरोपी ने धमकी दी कि यदि थाने से शिकायत वापस नहीं ली तो वह तेजाब डाल देगा। धमकी से परेशान छात्रा कॉलेज भी नहीं जा पा रही है। उसने सुरक्षा की मांग की है। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने इंस्पेक्टर गंगानगर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed