{"_id":"6192309833feda222c16bb37","slug":"meerut-three-pharmacy-students-caught-carrying-medicine-in-a-bag-from-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मेडिकल कॉलेज से दवाइयां चोरी कर ले जाते दो छात्र पकड़े, तीन सदस्य जांच समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मेडिकल कॉलेज से दवाइयां चोरी कर ले जाते दो छात्र पकड़े, तीन सदस्य जांच समिति गठित
Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
सार
मेरठ के एक निजी शिक्षण संस्थान में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे तीन विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज से बैग में दवा ले जाते हुए पकड़ा गया है।
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से दो बैग में दवाइयां चोरी कर ले जा रहे दो छात्रों को चौकीदार ने पकड़ लिया। उनके बैगों से हजारों रुपये की दवाइयां मिली हैं। दोनों के मेडिकल में ट्रेनिंग करने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही प्राचार्य ने इस मामले में दो फार्मासिस्टों से जवाब तलब किया है और तीन सदस्य जांच समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
दोनों छात्र एक निजी शिक्षण संस्थान से फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे हैं और मेडिकल में ट्रेनिंग के लिए आते हैं। रविवार दोपहर वह फार्मेसी विभाग से निकलकर चले तो चौकीदार मनोज को उन पर संदेह हुआ। उसने पीछा किया और कैंटीन के पास आकर पकड़ लिया। उनके बैगों की तलाशी ली तो उनमें खांसी, जुकाम, बुखार और दर्द आदि की दवाइयां निकलीं। एक के बैग से विभिन्न दवाओं की 28 स्ट्रिप (एक स्ट्रिप में 10 टैबलेट) और दूसरे के बैग से 90 स्ट्रिप मिलीं। उसने तत्काल इसकी सूचना मेडिकल प्रबंधन को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे
विज्ञापन
प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएन तिवारी ने छात्रों से पूछताछ की और प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता को जानकारी दी। प्राचार्य ने फार्मेसी विभाग के दो फार्मासिस्ट कमल कुमार और ब्रिजेश कुमार से जवाब तलब किया है। साथ ही तीन सदस्य जांच समिति का गठन किया है, जिसमें प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएन तिवारी, डॉ. ज्ञानेश्वर टांक और डॉ. विभु साहनी हैं, जो तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देंगे।
यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार
इस शिक्षण संस्थान के छात्रों को नहीं कराएंगे ट्रेनिंग
जिस शिक्षण संस्थान के छात्र हैं, उसके प्रबंधन को इसकी सूचना दे दी है। उनसे कह दिया गया कि अब वह इस संस्थान के छात्रों को यहां ट्रेनिंग नहीं कराएंगे। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज