फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Threat to blow up Australian Prime Minister has connection with Meerut, two in custody

Meerut: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी का मेरठ से कनेक्शन, दो हिरासत में

Sat, 01 Apr 2023 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मोदीनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Apr 2023 05:21 PM IST
सार

अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी का कनेक्शन मेरठ से जुड़ रहा है। पुलिस ने मामले में महिला समेत दो को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Threat to blow up Australian Prime Minister has connection with Meerut, two in custody
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस - फोटो : Twitter

विस्तार

अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस की यात्रा के दौरान स्टेडियम को बम से उड़ाने के मामले का कनेक्शन मवाना से जुड़ा होना बताया। अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच ने मोदीनगर के बिसोखर स्थित एक मकान में छापा मारकर जुनैद और उसकी बहन रिहाना को हिरासत में लिया है। अहमदबाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में मवाना में दबिश दी।

विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का एक मैच 9 मार्च से अहमदाबाद के स्टेडियम में खेला गया था। इस दौरान 8 से 11 मार्च तक भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भी मैच देखने के लिए अहमदाबाद गए थे। इसी दौरान खालिस्तान समर्थकों की ओर से ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी को रिसीव करने वाले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में अहमदाबाद पुलिस ने विभिन्न समूहों के बीच सद्भाव बिगाड़ने और राष्ट्रीय एकता को खंडित करने, षड्यंत्र करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में लगी अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश से दो लोगों को पकड़ा था। इनसे पूछताछ के आधार पर इसके तार मेरठ के मवाना क्षेत्र से जुड़े होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव 2023: मेरठ मे BJP के लिए जीत आसान नहीं, BSP का मजबूत प्रत्याशी बिगाड़ सकता है विपक्षियों का खेल

अहमदाबाद पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो पता चला कि कॉल करने वाला आरोपी मवाना का रहने वाला है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने पहले मवाना में दबिश देकर आरोपी जुनैद को दबोचा, फिर मोदीनगर थाने में आमद दर्ज कराकर बिसोखर में उसके जीजा अशफाक के एक मकान में छापा मारा। यहां से उसकी बहन रिहाना को हिरासत में लिया है।

अशफाक सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है। जुनैद का भाई उम्मेद भी इस मामले में शामिल रहा है, वह फरार है। टीम इन दोनों को लेकर गुजरात चली गई है। बिसोखर निवासी अशफाक सऊदी में चालक का काम करता है। मामले के तार वहां से भी जुड़ रहें।
 
गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने गुरुवार को थाने में आमद कराई थी। वह बिसोखर से दो लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। - रितेश त्रिपाठी,एसीपी मोदीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed