फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, there was a dispute over land of kinnar

मेरठ में भिड़े किन्नरों के दो गुट, जमकर बखेड़ा, पुलिस के खिलाफ हंगामा

Fri, 30 Nov 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Nov 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Meerut, there was a dispute over land of kinnar
पुलिस के सामने किन्नरों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में शुक्रवार दोपहर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। करीब आधा घंटे तक जमकर बखेड़ा हुआ। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद किसी तरह मामले को शांत कराया। एक पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में शुक्रवार दोपहर कुछ किन्नर बधाई मांगने पहुंचे। इसी बीच वहां आए किन्नरों के एक अन्य गुट ने उनका विरोध जता दिया। क्षेत्र पर अपना हक जताते हुए दोनों गुटों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते एक गुट के किन्नरों ने दूसरे गुट के किन्नरों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


वहीं हंगामे की सूचना पाकर ब्रह्मपुरी थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ भी वहां जुटने लगी। मामला बिगड़ता देख सिपाही ने थाने को सूचित किया और वहां से लौट गए। मारपीट करने के बाद किन्नरों का एक गुट वहां से चला गया। जबकि दूसरे गुट ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसएसआई केके गौतम मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे किन्नरों को समझाने का प्रयास किया। किन्नर सिपाहियों की कार्यप्रणाली से बेहद खफा दिखे। उनका कहना था कि जब उनके साथ मारपीट हो रही थी तो सिपाही मूकदर्शक बनकर देख रहे थे। वह चाहते तो मारपीट के आरोपियों को पकड़ सकते थे, लेकिन ऐसा करने की बजाय सिपाही वहां से चले गए। काफी देर प्रयास करने के बाद भी जब किन्नरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पुलिस उन्हें लेकर थाने आ गई। नाराज किन्नरों ने मारपीट करने वाले दूसरे गुट के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि किन्नरों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed