देश में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर मेरठ, एनसीआर में एक्यूआई पहले स्थान पर, हालात और बिगड़ने का अंदेशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार के 299 के मुकाबले बढ़कर 384 पर पहुंच गया। यह गाजियाबाद (362) बागपत-मुजफ्फरनगर (365) दिल्ली (367) ग्रेटर नोएडा (373) और नोएडा (354) से ज्यादा रहा। मेरठ से ज्यादा एक्यूआई हरियाणा के जींद में 400 और धारुहेड़ा में 389 रहा। मेरठ महानगर में गंगानगर, जयभीमनगर और पल्लवपुरम क्षेत्र का एक्यूआई क्रमश: 372, 356 और 380 रिकॉर्ड किया गया।
अक्तूबर के पहले सप्ताह से ही दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक्यूआई लगातार बिगड़ता जा रहा है। 15 अक्तूबर से ग्रैप लागू होने के बाद भी विभागीय तालमेल नहीं होने और उदासीन रवैये के कारण एक्यूआई सुधर नहीं रहा है। 23 अक्तूबर के बाद से एक्यूआई का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान यह 260 से 363 के बीच रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।
इससे सुबह व शाम के समय स्मॉग बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। लोगों को सुबह के समय पटाखे जलाए जाने जैसी गंध महसूस होती है लेकिन वे बेबस हैं, क्योंकि प्रदूषण नियंत्रण विभाग औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुएं पर रोक लगाने के लिए कारगर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
बिना एनओसी चल रही थी फैक्टरी, 50 हजार जुर्माना
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जींस की रंगाई व धुलाई करने वाली फैक्टरी पर 50 हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही उसे बंद कराने की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय को भेजी है। बोर्ड के एई एसपी सिंह ने शनिवार को सरधना के बदरूदीनपुर गांव में कृष्णा प्रोसेसिंग फैक्टरी पर छापा मारा। जहां फैक्टरी की एनओसी और ईटीपी प्लांट नहीं मिला। फैक्टरी में ईंधन के रूप में लकड़ी का प्रयोग हो रहा था। मौके से पानी के नमूने भी लिए गए हैं।
एक्यूआई में उतार-चढ़ाव
तारीख एक्यूआई
30 अक्तूबर : 299
29 अक्तूबर : 273
28 अक्तूबर : 302
27 अक्तूबर : 292
26 अक्तूबर : 331
25 अक्तूबर : 363
24 अक्तूबर : 289
23 अक्तूबर : 260
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/