{"_id":"6a21be286d41bb42820f6876","slug":"meerut-the-body-of-a-married-woman-remained-hanging-from-a-noose-for-two-days-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दो दिन तक फंदे पर लटका रहा विवाहिता का शव, छह माह में ही छोड़ गया लव मैरिज करने वाला, खा गया अकेलापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दो दिन तक फंदे पर लटका रहा विवाहिता का शव, छह माह में ही छोड़ गया लव मैरिज करने वाला, खा गया अकेलापन
Fri, 05 Jun 2026 12:22 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:22 AM IST
सार
कंकरखेड़ा के साधुनगर में तरुणा अकेली किराए पर रहती थी। उसने करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी, मगर छह माह में ही साथ छूट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित साधु नगर में बृहस्पतिवार शाम विवाहिता तरुणा (22) का शव घर के कमरे में बने जंगले से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता का शव करीब दो दिन से फंदे पर लटका हुआ था। घर के अंदर से बदबू उठने पर मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि साधु नगर निवासी तरुणा घर में अकेली रहती थी। उसके पिता दीपक व भाई कासमपुर में अपने परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार, महिला ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मंगलपुरी निवासी ईशान से प्रेम विवाह किया था। मगर शादी के छह महीने बाद ही विवाहिता पति से अलग रहने लगी थी। पति से अलग रहने के बाद पांच महीने दिल्ली में भी नौकरी की थी। छह महीने से विवाहिता साधु नगर में ही रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता दीपक की दो दिन से बेटी तरुणा से बात नहीं हुई थी। बुधवार को पिता घर पहुंचे थे। उन्होंने बेटी को आवाज लगाई थी। जवाब नहीं मिलने पर वह वापस लौट गए थे। बृहस्पतिवार शाम वह दोबारा से बेटी के घर पहुंचे। यहां उन्हें घर के अंदर से दुर्गंध आई। पिता ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घर का मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। उन्होंने देखा की विवाहिता का शव कमरे के गेट के ऊपर बने जंगले पर लटका हुआ था।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कमरे का निरीक्षण किया तथा विभिन्न बिंदुओं पर साक्ष्य एकत्र किए। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।