फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tempo driver beats woman with hammer in Ganganagar, condition very critical

Meerut: टेंपो चालक ने महिला को हथौड़े से पीटा, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 May 2024 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 May 2024 02:18 PM IST
सार

मेरठ के गंगानगर में एक टेंपो चालक ने महिला के साथ हथौड़े से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई गई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Tempo driver beats woman with hammer in Ganganagar, condition very critical
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के सीएनजी पंप रोड पर एक ऑटो चालक ने महिला को हथौड़े से जमकर पीटा। घटना को अंजाम देकर आरोपी भागने लगा, हड़बड़ाहट में उसका टेंपो पलट गया। गंभीर हालत में लोगों ने महिला को अप्ससनोवा अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक बनी है। 
विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी रीता मवाना रोड रक्षापुरम स्थित अप्सनोवा अस्पताल में वार्ड आया है। पिछले एक वर्ष से वह यहां काम कर रही है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट के मुताबिक रीता बुधवार को नाइट ड्यूटी पर आई। 
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 8 बजे ड्यूटी खत्म कर चली गई। दोपहर एक बजे सीएनजी पंप रोड पर टेंपो चालक ने रीता को हथौड़े से पीटना शुरू कर दिया। वह उसे सड़क पर फैंककर भागने लगा। हड़बड़ाहट में उसका टेंपो पलट गया। आसपास के  लोगों ने उसे पकड़ लिया।

वही गंभीर रूप से घायल रीता को अप्सनोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। डॉक्टर के मुताबिक सिर में चोट के गहरे घाव हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। आरोपी टेंपो चालक भी रजपुरा निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed