फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: temperature of transformers has crossed 80 degrees, cooling them with coolers, use carefully

UP: ट्रांसफार्मरों का तापमान पहुंचा 80 पार, कूलर का लेना पड़ा सहारा, घर में इस प्रकार करें उपकरणों का इस्तेमाल

Thu, 30 May 2024 11:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 May 2024 11:43 PM IST
सार

Meerut News : भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, इनका तापमान भी 80 के पार पहुंच रहा है, जिस वजह से कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Meerut: temperature of transformers has crossed 80 degrees, cooling them with coolers, use carefully
ट्रांसफार्मरों को कूलर से करना पड़ रहा ठंडा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले बढ़ने से अधिकारी परेशान हैं। इनका तापमान 80 डिग्री तक पहुंच गया है। इन्हें ठंडा रखने के लिए विद्युत विभाग ने कूलर लगा दिए हैं। एक-एक ट्रांसफार्मर के पास दो-दो कूलर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


गर्मी में विद्युत डिमांड बढ़ने के कारण कई बिजलीघरों में 10 एमवीए व 5एमवीए के ट्रांसफार्मरों का तापमान 80 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। लोड अधिक होने के कारण 250 केवीए और 400 केवीए के ट्रांसफार्मरों के फुंकने के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में बिजलीघरों पर जहां 10एमवीए और 5एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों का तापमान 80 डिग्री के ऊपर है वहां पर कूलर लगाकर तापमान कम करने का कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 

मोहकमपुर बिजलीघर, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक बिजलीघर और जागृति विहार एक्सटेंशन बिजलीघर में बड़े ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगाए गए हैं। शहर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र बहादुर ने बताया कि जिस-जिस बिजलीघर में ट्रांसफार्मरों का तापमान 80 डिग्री से अधिक हो रहा है, वहां पर कूलर लगा दिए हैं।

पानी की मोटर, प्रेस, वॉशिंग मशीन सुबह चलाएं
प्रदेशभर में बिजली की खपत में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। वर्तमान में 60 प्रतिशत तक विद्युत डिमांड बढ़ गई है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने तक की समस्याएं आ रही हैं, जिसे लेकर विद्युत निगम के अधिकारी भी परेशान हैं। इसे लेकर विभाग की ओर से सभी उपभोक्ताओं के लिए एडवाईजरी जारी की गई।

विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने जिले में भी विद्युत डिमांड 1210 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। सुबह 5 बजे से सुबह 11 बजे तक अधिक से अधिक उपकरणों का इस्तेमाल करें। लगातार फ्रीज और एसी का इस्तेमाल न करें।

इस प्रकार करें उपकरणों का इस्तेमाल
उपभोक्ता अपने घर में सभी उपकरण एक साथ न चलाएं
पानी की मोटर, प्रेस, वॉशिंग मशीन सुबह पांच बजे से सुबह 11 बजे तक चलाएं
शाम को छह बजे से रात 11 बजे तक फ्रीज बंद रखें
शाम को छह बजे से रात को 11 बजे तक एसी को लगातार न चलाकर आधा-आधा घंटे के अंतराल पर चलाएं
बिना वजह के बल्ब व अन्य लाइटों को न चलाएं
जहां तक हो सके अधिक से अधिक समय एक कमरे में गुजारें
जब भी ट्रिपिंग हो तो एक साथ सभी उपकरण न चलाएं, एक-एक कर उपकरणों को चलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed