{"_id":"5ff57e341320a83a4a383c6b","slug":"meerut-teenager-physically-molested-by-many-in-the-name-of-getting-a-job-one-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नौकरी दिलाने के नाम पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नौकरी दिलाने के नाम पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक हिरासत में
Wed, 06 Jan 2021 02:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने पर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र न्यू मदीना कॉलोनी निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी को इब्राहिम निवासी ए-वन कॉलोनी थाना खरखौदा अपने साथ बहला फुसलाकर नौकरी दिलाने के बहाने समर गार्डन स्थित एक खाली प्लॉट पर ले गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Weather: भीषण ठंड की चपेट में पश्चिमी यूपी, मेरठ समेत कई जिलों में तेज बारिश, अब कोहरा बनेगा मुसीबत
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान उसने अपने एक साथी को भी समर गार्डन बुला लिया। जहां दोनों युवकों ने किशोरी को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्डड्रिंक पिलाई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी किशोरी को बेहोशी की हालत में ही छोड़कर फरार हो गए। रात्रि में किशोरी को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: आश्रम के विवाद में पीटीसी एडीजी समेत में 30 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, रिटायर्ड जज भी शामिल
परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और इब्राहिम व उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। वहीं मामले में एक आरोपी इब्राहिम को हिरासत में ले लिया । पुलिस आरोपी से उसके साथी के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/