{"_id":"610f8ddb8ebc3e71706096be","slug":"meerut-teenager-got-pragnent-after-sexualy-assaulted-for-seven-months-by-her-neighbor-in-kharkhoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : खरखौदा में सात माह तक किशोरी से दरिंदगी, गर्भवती होने पर की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : खरखौदा में सात माह तक किशोरी से दरिंदगी, गर्भवती होने पर की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 08 Aug 2021 01:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:25 PM IST
सार
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के खरखौदा में किशोरी से सात माह तक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। किशोरी के तीन माह की गर्भवती होने के बाद परिजनों को वारदात की जानकारी हुई जिस पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और मामले में नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे तकरीबन सात माह तक अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। तीन माह की गर्भवती होने पर किशोरी के परिजनों को मामले की जानकारी लगी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक ने इस मामले में किसी को भी बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देता रहा। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन