फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Teenage gang raped, police recovered from Haridwar, one accused caught

मेरठ: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने हरिद्वार से बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 02:31 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 29 Apr 2022 02:31 PM IST
सार

मेरठ में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में गुरुवार रात को कंकरखेड़ा पुलिस ने जब लड़की के मोबाइल व आरोपी की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला की लड़की हरिद्वार में है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Meerut Teenage gang raped,  police recovered from Haridwar, one accused caught
- फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक किशोरी से गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में लेकर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 15 साल की किशोरी परिवार के साथ रहती है  मेडिकल स्टोर के पास रहने वाला एक युवक उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन पहले लड़की घर से गायब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद मदरसा : सात साल से रह रहे बांग्लादेशी छात्र को एटीएस ने हिरासत में लिया, पाक कनेक्शन की भी आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में गुरुवार रात को कंकरखेड़ा पुलिस ने जब लड़की के मोबाइल व आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। तो पता चला की लड़की हरिद्वार में है। शुक्रवार तड़के पुलिस ने लड़की को हरिद्वार से बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि लड़की नाबालिग है। जिससे हरिद्वार से बरामद किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed