फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Teacher slapped girl for not doing homework, eardrum ruptured

Meerut: होमवर्क नहीं करने पर शिक्षिका ने मारा थप्पड़, बच्ची के कान का पर्दा फटा

Sun, 11 Feb 2024 10:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Feb 2024 10:10 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में  फिर से थप्पड़ कांड सामने आया है। यहां एक बच्ची को शिक्षिका ने थप्पड़ मार दिया, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। बच्ची का कसूर इतना था कि उसने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था।

विज्ञापन
Meerut: Teacher slapped girl for not doing homework, eardrum ruptured
छात्रा को शिक्षिका ने मारा थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा ने होमवर्क नहीं किया तो शिक्षिका ने थप्पड़ मार दिया। जिससे छात्रा के कान से खून निकलने लगा। स्कूल संचालक ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन ने शिक्षिका के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


गणेशपुरी निवासी योगेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अवनी कक्षा तीन की छात्रा है। दो सप्ताह पूर्व स्कूल की शिक्षिका ने होमवर्क पूरा न होने पर बेटी को कई थप्पड़ मार दिए थे। जिससे उसके कान का पर्दा फट गया था।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने बच्ची का पूरा इलाज कराने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने कोई पैसा नहीं दिया। शनिवार को छात्रा के परिजन ब्रहमपुरी थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जहां पर समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed