फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, swine flu of attack on women and so far 68 patients found

स्वाइन फ्लू का महिलाओं पर हमला, अब तक मिले 68 मरीज, बरतें ये सावधानी

Fri, 18 Jan 2019 03:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Jan 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Meerut, swine flu of attack on women and so far 68 patients found
स्वाइन फ्लू

मेरठ मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में छह नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। यह सभी महिलाएं हैं। इनकी उम्र 36 से 64 साल के बीच है। चिकित्सकों का मानना है कि जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, वह जल्दी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। नवंबर से लेकर अब तक स्वाइन फ्लू के 68 मरीज मिल चुके है, जिनमें दो महिलाओं समेत तीन की मृत्यु हो चुकी है। इस साल जनवरी माह में ही 41 मरीजों में इसकी पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि गुरुवार को जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें 43 वर्षीय महिला निवासी फूलबाग कॉलोनी हैं। इन्हें पांच दिन से कफ की शिकायत है। 55 वर्षीय महिला तक्षशिला कॉलोनी की हैं, वह 12 जनवरी को दिल्ली गई थी, वहां से 14 जनवरी को लौटीं, तब से उन्हें बुखार और क फ की शिकायत है। एक अन्य 55 वर्षीय महिला को तीन दिन से बुखार है। वह हाइड्रिल कॉलोनी में रहती हैं, जबकि 36 वर्षीय महिला चैतन्य पुरम की रहने वाली हैं। वहीं, 64 साल की महिला मोहम्मदपुर धूमी की हैं, वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इनकेअलावा 48 साल की एक महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जो कि बागपत की रहने वाली है। वह मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इन सभी के परिजनों को टेमू फ्लू की दवाइयां दी गई हैं।

बरतें सावधानी
एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. रचना टंडन ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक-दूसरे से फैलता है। लिहाजा सावधानी की जरूरत है। बीमार व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें। छींकने वालों और खांसते समय चेहरे को ढक लें। साथ ही दूसरे व्यक्ति को भी चाहिए कि वह चेहरे और मुंह को रुमाल से ढककर रखें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed