फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Suicide attempt of victim woman on SSP office

मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता ने SSP ऑफिस पर की आत्मदाह की कोशिश, नहीं मिल रहा इंसाफ

Mon, 24 Dec 2018 08:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Dec 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Suicide attempt of victim woman on SSP office
पीड़ित महिला को बचाती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में सोमवार को गैंगरेप पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि पुलिस मामले की सुनवाई नहीं कर रही है। इस दौरान पीड़िता ने केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहीं महिला पुलिसकर्मियों ने दौड़कर किसी तरह महिला को बचा लिया।

विज्ञापन


बता दें कि एसएसपी अखिलेश कुमार ने पीड़िता को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है। एसएसपी का कहना है कि थाना इंचार्ज को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले में जल्द ही कार्रवाई शुरू हो  जाएगी।
विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र की निवासी महिला का आरोप है कि करीब एक महीने पहले एक युवक प्लॉट दिखाने के बहाने उसको सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर पहले से मौजूद लोगों ने उसको दबोच लिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद से वह रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर एसएसपी दफ्तर के चक्कर लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीड़ित महिला ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां पर महिला पुलिस कर्मियों ने पीड़िता के हाथ से केरोसिन की भरी बोतल छीन ली। पीड़िता ने पुलिस पर कोई भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसने भावनपुर थाना की फोर्स पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। महिला पुलिसकर्मियों ने उसको मुश्किल से बचाया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed