फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Students caught cheating in CCSU exam with Bluetooth device-smartwatch, flaws found at the center

Meerut: सीसीएसयू की परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस-स्मार्टवॉच से नकल करते पकड़े छात्र, केंद्र पर मिलीं खामियां

Wed, 21 Jan 2026 10:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Jan 2026 10:14 PM IST
सार

सीसीएसयू के सचल दल ने सिकंराबाद और बुलंदशहर के कॉलेजों में बुधवार को परीक्षा के दौरान छापे मारे। नकलची तो पकड़े ही गए, साथ ही एक केंद्र पर कॉपियां समय पर सील नहीं की गई थीं। 

विज्ञापन
Meerut: Students caught cheating in CCSU exam with Bluetooth device-smartwatch, flaws found at the center
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विवि की जारी सेमेस्टर परीक्षाओं में बुधवार को सचल दल ने छात्रों को ब्लूटूथ डिवाइस और स्मार्टवॉच से नकल करते पकड़ा है। दो छात्र ब्लूटूथ से नकल कर रहे थे, जबकि एक छात्र स्मार्टवॉच से सवालों के उत्तर लिख रहा था। विवि को कॉपियां सील करने में भी खामियां मिली हैं।
विज्ञापन

 

विवि के सचल दल संयोजक प्रो. शिवराज सिंह के निर्देशन में डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. देवेंद्र सिरोही, डॉ. विनय कुमार चिकारा की टीम ने सिंकराबाद के चंद्रकांता महाविद्यालय वॉल्सन महाविद्यालय और द स्वामी दयाल भटनागर कॉलेज ऑफ लॉ का निरीक्षण किया। आईपी कॉलेज बुलंदशहर, ब्रह्मानंद महाविद्यालय बुलंदशहर एवं अन्य कॉलेजों में भी छापे डाले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के अनुसार स्वामी दयाल भटनागर कॉलेज ऑफ लॉ सिकंदराबाद में दो विद्यार्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते पकड़ा गया। आईपी कॉलेज बुलंदशहर में एक छात्र स्मार्ट वॉच से नकल करता हुआ मिला। ब्रह्मानंद महाविद्यालय में प्रथम पाली की कॉपियां समय पर सील नहीं की गई थीं। 
 
विज्ञापन

प्रथम-द्वितीय पाली की परीक्षा के समय सीसीटीवी कैमरे का लिंक विवि को दिया गया। विवि के अनुसार यहां बाह्य केंद्र अधीक्षक भी नियुक्त नहीं है। इस केंद्र पर एक परीक्षार्थी पर्चियां से नकल करता हुआ पकड़ा गया। टीम ने कॉलेज को चेतावनी देते हुए खामियों को सुधारने को कहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed