{"_id":"6509419db368f35fb40cb4f4","slug":"meerut-student-commits-suicide-by-hanging-herself-in-ccsu-hostel-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: CCSU के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुख्य गेट पर शव रखकर छात्रों का हंगामा, तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: CCSU के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुख्य गेट पर शव रखकर छात्रों का हंगामा, तालाबंदी
Tue, 19 Sep 2023 12:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:13 PM IST
सार
मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। छात्र बीटेक र्थड ईयर का छात्र था और बनारस का रहने वाला था।
विज्ञापन
मृतक छात्र का शव लेकर जाते साथी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बीटेक थर्ड ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर हत्या कर ली। छात्र की आत्महत्या की सूचना पर हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीसीएस यूनिवर्सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास रूम नंबर 99 में मंगलवार सुबह प्रशांत पुत्र नागेश पांडे निवासी बनारस बीटेक थर्ड ईयर द्वारा पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली गई। छात्रों में चर्चा है कि प्रशांत की चार विषयों में बैक आ गई थी।
विज्ञापन
प्रशांत के साथ रूम में रहने वाले दो अन्य छात्र सुबह 8:00 बजे क्लास लेने के लिए कॉलेज चले गए थे। प्रशांत ने क्लास में जाने से मना कर दिया था। उसके बाद प्रशांत ने आत्महत्या कर ली। अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन