फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Stray Dog Menace Grows in Meerut, Four Injured in Fresh Attacks, 151 Bite Cases Reported Daily

Meerut: आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा, महिला-किशोर समेत चार पर हमला, हर दिन 151 लोग बन रहे शिकार

Sat, 27 Jun 2026 10:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jun 2026 10:09 AM IST
सार

मेरठ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को पांडव नगर और कोटला बाजार में महिला और किशोर समेत चार लोगों को कुत्तों ने काट लिया। जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार शहर में हर दिन औसतन 151 लोग कुत्तों का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Stray Dog Menace Grows in Meerut, Four Injured in Fresh Attacks, 151 Bite Cases Reported Daily
कुत्ते ने काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के सख्त दिशा-निर्देशों के बावजूद नगर निगम लावारिस कुत्तों की आबादी और उनके आक्रामक व्यवहार को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रहा है। शुक्रवार को पांडवनगर और कोटला बाजार में लावारिस कुत्तों ने एक महिला और एक किशोर समेत चार लोगों पर हमला कर दिया। इन घटनाओं के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी नगर निगम की टीम नजर नहीं आती है। 

विज्ञापन


  कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी बाजार निवासी कासिफ (17) कोटला बाजार स्थित गुरुद्वारा मोड़ नाले के पास एसके किराना स्टोर पर काम करता है। शुक्रवार शाम करीब 7:18 बजे जब वह दुकान के बाहर खड़ा था तभी एक लावारिस कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसके पैर को नोच लिया। इससे उसका अत्यधिक खून बह गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल कुत्ते को वहां से भगाया। कोटला बाजार के व्यापारी नितिन गुप्ता ने बताया कि पीड़ित किशोर को तुरंत प्यारेलाल अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाया गया।

विज्ञापन

दूसरी घटना पांडवनगर की है जहां रेनू और विशु सहित तीन लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। पीड़ित रेनू ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदार और पांडवनगर समिति के पदाधिकारी महेश चंद्र शर्मा को दी। महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पांडवनगर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये कुत्ते आए दिन लोगों को काट रहे हैं लेकिन शिकायत के बाद भी नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि लावारिस कुत्तों पर अंकुश न लगा तो ऐसी घटनाएं आगे भी होंगी।

हर रोज 151 को काट रहे कुत्ते
 शहर में पिछले साल कुत्तों ने 55,120 लोगों को निशाना बनाया और इस साल अप्रैल माह तक 18 हजार 119 लोगों को काट चुके हैं यानी हर रोज औसतन 151 लोग कुत्तों का निशाना बन रहे हैं। ये आंकड़े पीएल शर्मा जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने आने वालों के हैं। ऐसे भी लोग हैं जिन्हें कुत्तों ने काटा और उन्होंने कहीं और इंजेक्शन लगवाया है। 

व्यापारियों में रोष, सुरक्षा पर उठाए सवाल
कोटला बाजार में किशोर पर कुत्ते के हमले की घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी गुस्सा है। कोटला बाजार व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जिस कुत्ते ने किशोर को काटा, उसके मुंह से लगातार लाल रंग का तरल पदार्थ टपक रहा था जो उसके बीमार या अत्यधिक हिंसक होने का संकेत है। ऐसे में बाजार आने वाले ग्राहकों, महिलाओं और दुकानदारों की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में पड़ गई है।
 
इस मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह का कहना है कि लावारिस कुत्तों को लेकर निगम का अभियान निरंतर जारी है। जहां से भी शिकायत मिलती है, टीम वहां पहुंचकर कुत्तों को पकड़ती है। इसके बाद नियमानुसार उनकी नसबंदी और एंटी-रेबीज टीकाकरण कर उन्हें वापस उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है।

विज्ञापन

मेरठ में बीते दो महीने में कुत्ते के काटने की घटनाएं
01 जून : शास्त्रीनगर सेक्टर-9 निवासी अरशद अली पर लावारिस कुत्ते ने अचानक हमला किया जिससे वह घबराकर बाइक से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
09 जून : कंकरखेड़ा बाजार में लावारिस कुत्तों ने एक ही दिन में 15 लोगों को काटकर  घायल कर दिया था।
22 मई : कंकरखेड़ा में ही कनिष्क और अनुष्का नाम की दो किशोरियों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया।
20 मई : हापुड़ अड्डा चौराहा और भगतसिंह मार्केट क्षेत्र में कुत्तों ने सपा नेता आदिल सिद्दीकी के पिता सारिक उर्फ मुन्ना समेत 10 लोगों को काट लिया था।
10 मई : दिनेश विहार कॉलोनी में 12 वर्षीय आदित्य और 18 वर्षीय रुद्र पर कुत्तों ने हमला कर घायल किया। इसी दिन वार्ड-29 सुभाषनगर में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कामिनी शर्मा का पैर भी कुत्तों ने नोच डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed