{"_id":"65e55fa2c4eeb9611d0775f8","slug":"meerut-stf-meerut-arrested-three-accused-who-gets-candidates-passed-in-ssc-gd-exam-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: एसटीएफ मेरठ ने एसएससी जीडी परीक्षा में पास कराने वाले तीन आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एसटीएफ मेरठ ने एसएससी जीडी परीक्षा में पास कराने वाले तीन आरोपी किए गिरफ्तार
Mon, 04 Mar 2024 11:14 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:14 AM IST
सार
मेरठ एसटीएफ ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को परीक्षा भर्ती में धांधली के मामले में धर दबोचा है। बताया गया कि ये आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एसएससी जीडी की परीक्षा में बैठाकर पास कराते थे।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेरठ में एसटीएफ की मेरठ इकाई ने बुलंदशहर के गुलावठी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के जाति, निवास और आधार कार्ड बनाकर एसएससी जीडी की परीक्षा में बैठाकर पास कराते थे।
विज्ञापन
एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तरुण पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी विकास कॉलोनी गुलावटी, रोबिन सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम बंबोई थाना गुलावठी और सचिन कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम भटौना थाना गुलावठी हैं।
विज्ञापन
तरुण व मनोज दोनों मिलकर उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के फर्जी आधार कार्ड व फर्जी मूल निवास मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बनवाकर परीक्षा दिलाते थे। क्योंकि इन राज्यों में परीक्षा की मेरिट कम अंकों पर लगती है।
विज्ञापन
इस काम के लिए तरुण और मनोज प्रत्येक अभ्यर्थी से पांच लाख रुपये लेते थे। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कुछ अभ्यर्थियों के फर्जी प्रमाण पत्र बरामद हुए हैं।