फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut STF disclosed that a custom officer sent group D exam answer sheet on WhatsApp

दिल्ली एयर पोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारी ने व्हाट्सएप पर भेजी थी ग्रुप डी परीक्षा की आंसर शीट 

Tue, 22 Jan 2019 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Jan 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Meerut STF disclosed that a custom officer sent group D exam answer sheet on WhatsApp
पकड़ा गया पेपर सॉल्वर

सिविल कोर्ट स्टाफ केंद्रीकृत भर्ती (ग्रुप डी) की परीक्षा में नकल करने के मामले में अभ्यर्थी को सॉल्वर गैंग से जुड़े एक व्यक्ति ने व्हाट्स एप पर आंसर शीट भेजी थी। एसटीएफ के अधिकारियों की मानें तो आरोपी अभ्यर्थी विभोर से पूछताछ में सामने आया कि वाजिदपुर बागपत निवासी जो  दिल्ली एयर पोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारी नीटू सॉल्वर गैंग चला रहा है, जिसने सात लाख रुपये में पेपर आउट कराकर आंसर शीट भेजने का ठेका लिया था। सीओ एसटीएफ ब्रिजेश सिंह ने आरोपी की तलाश में बागपत और मुजफ्फरनगर में भी टीम के साथ दबिश दी है।

विज्ञापन


मेरठ में रविवार को 18 सेंटरों पर परीक्षा थी। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एस्ट्रॉन कॉलेज में दूसरी शिफ्ट के पेपर में कॉलेज प्रशासन ने विभोर पुत्र वीरपाल ग्राम बसाना मुजफ्फरनगर को नकल करने के आरोप में पकड़ा था। सीओ एसटीएफ मेरठ बृजेश सिंह और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा ने आरोपी से पूछताछ की। इस मामले में ब्रह्मपुरी थाने में आरोपी विभोर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

एसटीएफ ने विभोर से पूछताछ की तो पता चला कि वाजिदपुर निवासी एक कस्टम अधिकारी ने परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले व्हाट्स एप पर आंसर शीट भेजी थी। एसटीएफ के अनुसार विभोर ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि यह कस्टम अधिकारी उसे दिल्ली के एक होटल में मिला था। जहां उसने उसे सात लाख रुपये में पेपर आउट कराने का आश्वासन दिया था। उसने सौदे के तहत एक लाख रुपये भी उसको दिए थे।
ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में भी सेंधमारी
एसटीएफ का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया कि कस्टम अधिकारी सॉल्वर गैंग चला रहा है। जिसने पिछले माह ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में भी सेंधमारी की कोशिश की। मोटी रकम लेकर अभ्यर्थियों से पैसा लिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, बागपत और मुजफ्फर नगर समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि कितने अभ्यर्थियों से पैसा लिया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा ने बताया कि नकल करने के आरोप में विभोर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed