फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Sporting reached the top after winning the match

Meerut News: मैच जीतकर शीर्ष पर पहुंची मेरठ स्पोर्टिंग

Wed, 06 May 2026 08:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 06 May 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Meerut Sporting reached the top after winning the match
फुटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी
जिला फुटबाल प्रीमियर लीग में खेला गया मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला फुटबाल संघ की ओर से आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रीमियर लीग में बुधवार को मेरठ स्पोर्टिंग और स्पार्टन एफसी के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। इसमें मेरठ स्पोर्टिंग ने 5-0 से मैच जीतकर टूर्नामेंट में शीर्ष पर जगह बनाई।
मैच की शुरुआत से ही मेरठ स्पोर्टिंग ने आक्रामक खेल दिखाया और शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पार्टन एफसी को 5-0 से हराकर जीत दर्ज की। मेरठ स्पोर्टिंग की ओर से पहला गोल निशांत गुसाईं ने मैच के तीसरे मिनट में किया। इसके बाद स्पर्श ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त मजबूत की। तीसरा गोल अनिमेष ने किया, जबकि चौथा गोल अश्वनी ने दागा। मैच का पांचवां और अंतिम गोल फिर से अनिमेष ने कर अपनी टीम की शानदार जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन

अनिमेष ने टीम के लिए कुल दो गोल किए और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्हें आयोजकों की ओर से सम्मानित भी किया गया। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि अजय कन्नौजिया ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरूआत कराई। इस मौके पर जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंटरनेशनल फुटबाल एकेडमी और स्पार्टन एफसी के बीच 4:30 बजे से मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed